दिवाली नजदीक आते ही लोग जमकर पटाखे जलाते हैं। जिससे बहुत सारा धुआं और प्रदूषण फैल जाता है। जिसकी वजह से सांस लेने में दिक्कत, गले में खराश, आंखों और नाक में जलन की शिकायत हो जाती है। सोचिए जब एक सामान्य इंसान को इस तरह की गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो एक सांस के रोगी या फिर अस्थमा के मरीज की क्या हालत होती होगी। तो अगर दिवाली पर घर में कोई अस्थमा का मरीज है तो इस प्रदूषण और धुएं से उसे बचाने के लिए ये उपाय करें।
{"_id":"5db2c15c8ebc3e93af0f6bbb","slug":"diwali-2019-precaution-for-asthma-patients","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पटाखों और प्रदूषण से अस्थमा मरीज कुछ इस तरह से करें दिवाली पर बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पटाखों और प्रदूषण से अस्थमा मरीज कुछ इस तरह से करें दिवाली पर बचाव
Sat, 26 Oct 2019 09:55 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Sat, 26 Oct 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
Trending Videos
दिवाली पर अस्थमा के मरीजों की परेशानी अक्सर घर से ही शुरू हो जाती है। घर में चल रही साफ-सफाई या फिर रंग-रोगन की वजह से अगर उन्हें दिक्कत हो रही है तो उन्हें वहां से दूर रखें या फिर मास्क के जरिए बचाव करें।
इस बात का खास ख्याल रखें कि शाम के समय जब लोग ज्यादा से ज्यादा पटाखें जलाते हैं तो घर से बाहर न निकलें। क्योंकि उस समय धूल और धुआं सबसे ज्यादा मात्रा में फैलता है। या फिर अगर घर से बाहर जाना ही है तो मास्क पहन कर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से पहले ही अपने डॉक्टर से सलाह कर लें कि अगर इमरजेंसी में कोई परेशानी आ जाए तो उससे कैसे निपटे।
विज्ञापन
धूल और धुएं की वजह से अपना इनहेलर हमेशा साथ रखें। साथ ही बहुत नमी वाली जगह पर जाने से बचें।