फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19 Risk in Children: नए वैरिएंट्स से बच्चों में भी बढ़ा खतरा, वैक्सीन के साथ ये उपाय देंगे सुरक्षा

Sat, 07 Jan 2023 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 07 Jan 2023 07:26 PM IST
विज्ञापन
Covid-19 Risk in Children, how to protect child from covid-19 covid appropriate behavior UNICEF
बच्चों में कोरोना का खतरा (सांकेतिक) - फोटो : istock

पिछले तीन साल से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर जारी कोरोना महामारी ने लगभग सभी उम्र के लोगों को अपना शिकार बनाया है। पिछले एक महीने से चीन सहित दुनिया के कई अन्य हिस्सों में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट्स के कारण संक्रमण बढ़ा है। इन नए और म्यूटेटेड वैरिएंट्स की प्रकृति काफी चिंता बढ़ाने वाली है। शोधकर्ताओं ने पाया कि ये शरीर में वैक्सीन और प्राकृतिक संक्रमण से बनी प्रतिरक्षा  को भी आसानी से चकमा देकर लोगों को संक्रमित कर रहे हैं।



इस तरह के जोखिम को देखते हुए सभी लोगों को गंभीरता से लगातार कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन करते रहने की सलाह दी जाती है। 

Covid-19 Risk in Children, how to protect child from covid-19 covid appropriate behavior UNICEF
कोरोना संक्रमण का बढ़ता खतरा - फोटो : Pixabay

बच्चों में संक्रमण का खतरा

सार्स-सीओवी-2 वायरस के कारण होने वाले संक्रमण के रिकॉर्ड देखें तो पता चलता है कि वायरस, बच्चों के लिए ज्यादा गंभीर रोग का कारण नहीं बनता है। हालांकि कुछ स्थितियों में इसके कारण बच्चों में भी गंभीर जटिलताओं का खतरा हो सकता है।

हालिया अध्ययनों में पाया गया है कि ओमिक्रॉन के म्यटेटेड वैरिएंट्स कुछ स्थितियों में बच्चों में भी संक्रमण और गंभीर रोगों का जोखिम बढ़ाने वाले हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि कोरोना के खतरे से बच्चों को किस प्रकार से सुरक्षित रखा जा सकता है?

Covid-19 Risk in Children, how to protect child from covid-19 covid appropriate behavior UNICEF
बच्चों में कोरोना संक्रमण का जोखिम - फोटो : iStock

जापान: बच्चों में रिपोर्ट की गई अधिक मृत्युदर

जापान से दिसंबर 2022 में आई कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां ओमिक्रॉन वैरिएंट्स के कारण बच्चों में संक्रमण और मृ्त्यु का जोखिम देखा गया। रिपोर्ट के अनुसार साल 2021 के अंत में 20 वर्ष से कम आयु में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या मात्र तीन थी, हालांकि 2022 के पहले आठ महीनों में यह आंकड़ा बढ़कर 41 हो गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना था कि बच्चों के साथ खतरा उन लोगों के लिए भी बना हुआ है जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर है या फिर वैक्सीनेशन नहीं हुआ है।

इससे इतर कोरोना के ज्यादातर अध्ययन बताते रहे हैं बच्चों में संक्रमण और गंभीर रोग का जोखिम कम होता है, हालांकि इनसे प्रसार बढ़ने का जोखिम जरूर हो सकता है। इस खतरे को देखते हुए बच्चों के लिए भी सुरक्षा के उपाय बहुत आवश्यक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Covid-19 Risk in Children, how to protect child from covid-19 covid appropriate behavior UNICEF
बच्चों के लिए जरूरी है वैक्सीनेशन - फोटो : Pixabay

बच्चों के लिए वैक्सीन

कोरोना के बढ़ते वैश्विक जोखिम से बचाव के लिए भारत सहित दुनिया के कई देशों में बच्चों के लिए भी वैक्सीनेशन की दर बढ़ाई गई है। भारत में 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए टीके उपलब्ध हैं। कोविन वेबसाइट के अनुसार12 साल के बच्चों के लिए कोवोवैक्स, कोर्बीवैक्स और कोवाक्सिन के टीके उपलब्ध हैं। दो डोज वाली ये वैक्सीन कोरोना संक्रमण और इसके कारण होने वाले गंभीर रोग के जोखिम से बचाने में मददगार हैं। संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए बच्चों का टीकाकरण जरूर कराएं।

टीकाकरण के साथ नियमित रूप से कोरोना से बचाव के उपाय करते रहना भी आवश्यक है।

विज्ञापन
Covid-19 Risk in Children, how to protect child from covid-19 covid appropriate behavior UNICEF
हाथों की स्वच्छता जरूरी - फोटो : iStock

हाथों की स्वच्छता जरूरी

बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 30 सेकेंड तक हाथ धोकर या अल्कोहल आधारित हैंड रब का इस्तेमाल करके कोरोना के संक्रमण से बचाव और रोग के खतरे से सुरक्षित रहा जा सकता है। सभी माता-पिता बच्चों को इस बारे में जरूर बताएं। सुनिश्चित करें कि खांसने-छींकने या दरवाज़े के हैंडल जैसी वस्तुओं को छूने के बाद बच्चे हाथ जरूर धोएं। बार-बार मुंह-नाक छूने से रोकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed