फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वैक्सीन पर अच्छी खबर: मॉडर्ना ने अब बच्चों पर भी शुरू किया टीके का ट्रायल

Wed, 17 Mar 2021 11:23 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 17 Mar 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Moderna starts testing covid 19 vaccine on young children and infants
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

दुनियाभर में कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान काफी तेजी से चल रहा है। अब तक करोड़ों लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। हालांकि बच्चों को अभी कोरोना का टीका नहीं लगाया जा रहा है, क्योंकि उनपर वैक्सीन का ट्रायल नहीं हुआ है, लेकिन अब अमेरिकी कंपनी मॉडर्ना ने घोषणा की है कि उसने बच्चों पर टीके का ट्रायल शुरू कर दिया है। मंगलवार को जारी एक बयान में कंपनी ने कहा कि इस ट्रायल में छह महीने से लेकर 12 साल की उम्र तक के बच्चों को शामिल किया जा रहा है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस ट्रायल में अमेरिका और कनाडा के 6,750 बच्चों को शामिल किया गया है। 

Coronavirus vaccine update Moderna starts testing covid 19 vaccine on young children and infants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों पर इस ट्रायल के जरिए मॉडर्ना वैक्सीन की दो खुराक की सुरक्षा और प्रभावकारिता का पता लगाया जाएगा। दरअसल, इस ट्रायल में शामिल हर बच्चे को वैक्सीन की दो खुराक दी जाएगी और उनके बीच 28 दिनों का अंतर रखा जाएगा। 

Coronavirus vaccine update Moderna starts testing covid 19 vaccine on young children and infants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ट्रायल के दो हिस्से होंगे। पहले हिस्से में बच्चों को वैक्सीन की अलग-अलग खुराक दी जाएगी। छह महीने से लेकर एक साल तक के बच्चों को 28 दिनों के अंतराल पर या तो 25 या 50 या 100 माइक्रोग्राम की खुराक दी जाएगी। वहीं दो साल से लेकर 12 साल से कम उम्र के बच्चों को या तो वैक्सीन की 50 या 100 माइक्रोग्राम की खुराक दी जाएगी और साथ ही उच्च खुराक देने से पहले उनपर होने वाले दुष्प्रभावों की जांच भी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Moderna starts testing covid 19 vaccine on young children and infants
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वहीं, ट्रायल के दूसरे हिस्से में बच्चों को वैक्सीन की चुनिंदा खुराक दी जाएगी। शोधकर्ता वैक्सीन के असर को जांचने के लिए दूसरा टीका दिए जाने के बाद एक साल तक बच्चों की मॉनिटरिंग करेंगे। उसके बाद एक अंतरिम विश्लेषण किया जाएगा कि बच्चों पर वैक्सीन की कौन सी डोज सबसे अच्छी है। फिलहाल मॉडर्ना 12 से 18 साल तक के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल पहले से ही कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed