फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: क्या भारत में मिल पाएगी फाइजर की वैक्सीन? सामने है ये सबसे बड़ी दिक्कत

Sun, 06 Dec 2020 04:30 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 06 Dec 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine pfizer vaccine latest update
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

दवा कंपनी 'फाइजर इंडिया' ने भारत में अपनी कोविड वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल के लिए भारतीय दवा नियामक (ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया) से अनुमति मांगी है। ब्रिटेन और बहरीन में मंजूरी मिलने के बाद, कंपनी चाहती है कि उसे भारत में भी अपनी कोविड वैक्सीन की बिक्री और वितरण का अधिकार मिले। कंपनी ने अपने आवेदन में डीसीजीआई को लिखा है कि 'वो बिक्री के लिए अपनी कोविड वैक्सीन के आयात की अनुमति चाहते हैं।' 



समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि 'फाइजर इंडिया ने चार दिसंबर को डीसीजीआई को एक आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें कंपनी ने अपनी कोविड वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मांगी है। कंपनी ने यह 'इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन' यानी ईयूए फॉर्म सीटी-18 के जरिए मांगा है ताकि कंपनी भारत में अपनी कोविड वैक्सीन का आयात कर सके।'  

Coronavirus vaccine in India covid vaccine pfizer vaccine latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

बुधवार को ब्रिटेन फाइजर/बायो-एन-टेक की कोविड वैक्सीन को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया था। ब्रिटेन के दवा नियामक ने फाइजर को फिलहाल इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए एक अस्थायी मंजूरी दी है। साथ ही कहा है कि यह टीका जो कोविड-19 से 95 प्रतिशत तक बचाव का दावा करता है, वह इस्तेमाल में लाए जाने के लिए सुरक्षित है। 

Coronavirus vaccine in India covid vaccine pfizer vaccine latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कंपनी के अनुसार, यह टीका दो बार यानी दो डोज में दिया जाता है। फाइजर के इस टीके को बहरीन ने भी मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को बहरीन प्रशासन ने इसकी घोषणा की थी। बताया गया है कि फाइजर ग्लोबल ने अमेरिकी प्रशासन से भी इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी मांगी है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इस वैक्सीन के सामने कुछ चुनौतियां भी हैं। जैसे, माइनस 70 डिग्री पर इस टीके को स्टोर करने की आवश्यकता, भारत जैसे देशों में इस वैक्सीन की डिलीवरी के लिए एक बड़ी चुनौती है। खासकर, छोटे कस्बों या शहर से दूर के इलाकों में इस टीके को माइनस 70 डिग्री पर रख पाना, भारतीय प्रशासन के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बारे में चिंता जाहिर कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine pfizer vaccine latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, फाइजर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना था कि 'वो इस चुनौती के बारे में जानते हुए भी भारत सरकार के इस वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी लेने का प्रयास करेंगे।' समाचार एजेंसी पीटीआई ने कंपनी के हवाले से लिखा है कि 'महामारी के दौरान, फाइजर केवल सरकारी अनुबंधों के माध्यम से इस टीके की आपूर्ति करेगा।' 

विज्ञापन
Coronavirus vaccine in India covid vaccine pfizer vaccine latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत में अब तक पांच टीके क्लीनिकल ट्रायल के एडवांस्ड चरणों तक पहुंच चुके हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका द्वारा तैयार की गई कोविड वैक्सीन का तीसरे चरण का परीक्षण कर रहा है, जबकि आईसीएमआर के सहयोग से भारत बायोटेक द्वारा तैयार की गई स्वेदशी वैक्सीन का भी तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed