फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का संक्रमण कभी नहीं होगा? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ

Mon, 07 Dec 2020 08:35 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 07 Dec 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine covid 19 coronavirus information in hindi coronavirus question answer
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : Pixabay

भारत में कोरोना से संक्रमण के मामले बढ़ तो रहे हैं, लेकिन साथ ही साथ इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने की दर बढ़कर 94.37 फीसदी हो गई है। हालांकि यह बीमारी पूरी तरह से खत्म हो जाए, इसको लेकर वैक्सीन बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है और उम्मीद की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में लोगों को वैक्सीन मिलने लगेगी। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल पैदा हो रहे हैं, जैसे- वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का संक्रमण कभी होगा या नहीं और क्या अमीर देशों को वैक्सीन पहले मिलेगी, बाकियों को बाद में? आइए विशेषज्ञ से जानते हैं इन सवालों के जवाब...

Coronavirus vaccine covid 19 coronavirus information in hindi coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा 'लोग अब महामारी के खत्म होने का सपना देख सकते हैं' इसे आप कैसे देखते हैं? 

  • दिल्ली स्थित एम्स के डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'ब्रिटेन ने कोरोना वैक्सीन को हरी झंडी दे दी है। यह इस महामारी के अंत की शुरुआत है। अगर हम वैक्सीन का प्रयोग करते हुए खुद को संयमित रखें, दूसरों से दूरी बनाकर रखें, लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्ट कराएं और हाथ साफ करते रहें तो जल्द ही हम यह जंग जीत जाएंगे।' 
Coronavirus vaccine covid 19 coronavirus information in hindi coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

कई लोग सोच रहे हैं कि अमीर देशों को वैक्सीन पहले मिलेगी, बाकियों को बाद में, इस पर क्या कहेंगे? 

  • डॉ. नीरज निश्चल कहते हैं, 'इस समय कोई भी अपने आप को दूसरों से अलग न समझे। इस महामारी में किसी भी देश के साथ पक्षपात नहीं किया गया है। दुनिया के किसी भी कोने में अगर एक भी संक्रमित है, तो महज एक उड़ान भर कर वो दूसरे देशों में संक्रमण को फैला सकता है। इसलिए वैक्सीन आने पर सभी देशों तक निष्पक्ष रूप से पहुंचाई जाएगी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine covid 19 coronavirus information in hindi coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या वैक्सीन लेने के बाद कोरोना का संक्रमण कभी नहीं होगा? 

  • डॉ. नीरज निश्चल बताते हैं, 'यह लोगों में भ्रम है कि वैक्सीन आते ही सबकुछ पहले जैसा हो जाएगा। दरअसल, वैक्सीन का मुख्य कार्य होता है कि अगर आप संक्रमित हो भी जाएं, तो बीमारी गंभीर नहीं हो। हर वैक्सीन की प्रभावकारिता होती है। कोविड वैक्सीन की प्रभावकारिता कितनी होगी, यह उसके आने के बाद ही पता चलेगा। ध्यान रहे, वैक्सीन लगने के बाद भी आप संक्रमित हो सकते हैं।' 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine covid 19 coronavirus information in hindi coronavirus question answer
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

क्या कोरोना से अस्थमा के मरीजों को ज्यादा खतरा है? 

  • डॉ. नीरज निश्चल बताते हैं, 'जी हां, अस्थमा के मरीजों का श्वसन तंत्र पहले ही कमजोर होता है। ऐसे में संक्रमित होने पर वे ज्यादा गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। उन्हें बाकियों की तुलना में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed