फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Vaccine: अमेरिका में मई के आखिर तक सभी वयस्कों को मिल जाएगी कोरोना वैक्सीन, जानिए अन्य देशों का हाल

Thu, 04 Mar 2021 01:37 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 04 Mar 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination tracker in the world covid 19 vaccine update
कोरोना टीकाकरण - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण का काम काफी तेजी से चल रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक दुनिया के 108 देशों में लोगों को 27 करोड़ से भी अधिक कोरोना वैक्सीन की खुराक दी गई है। हालांकि टीका लेने वालों में ज्यादातर स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स हैं। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि इस साल मई के आखिर तक देश के सभी वयस्कों को कोरोना की वैक्सीन मिल जाएगी, जबकि इससे पहले उम्मीद की जा रही थी इसमें जुलाई तक का वक्त लग जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लानी होगी और साथ ही लोगों को भी टीका लगवाने के लिए राजी करना होगा। दरअसल, अमेरिका में हर रोज लोगों को 20 लाख के आसपास टीके लगाए जा रहे हैं। यहां अब तक आठ करोड़ से भी टीके लगाए जा चुके हैं। आइए जानते हैं टीकाकरण के मामले में अन्य देशों के क्या हाल हैं... 

Coronavirus Vaccination tracker in the world covid 19 vaccine update
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : iStock

भारत की अगर बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां अब तक एक करोड़ 66 लाख से भी अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। देश में हर दिन लोगों को लाखों लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। हालांकि यहां कोविड से स्वस्थ होने की दर में भी काफी सुधार आया है। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 97.6 फीसदी हो गई है, यानी अब तक यहां एक करोड़ आठ लाख से भी अधिक लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। 


 

Coronavirus Vaccination tracker in the world covid 19 vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जनसंख्या के हिसाब से कोरोना टीकाकरण के मामले में इस्रायल दुनिया में सबसे आगे चल रहा है। यहां 92 फीसदी यानी 83 लाख से भी अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है। हालांकि सबसे ज्यादा लोगों को टीका देने के मामले में फिलहाल अमेरिका ही शीर्ष पर बना हुआ है, जबकि इस मामले में चीन दूसरे स्थान पर है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, चीन में अब तक लोगों पांच करोड़ 25 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Vaccination tracker in the world covid 19 vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन में अब तक लोगों को दो करोड़ 15 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं, जबकि ब्राजील में भी काफी तेजी से टीकाकरण अभियान चल रहा है। ब्राजील में अब तक लोगों को 95 लाख से अधिक वैक्सीन दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
Coronavirus Vaccination tracker in the world covid 19 vaccine update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अन्य देशों की अगर बात करें तो ब्लूमबर्ग के मुताबिक, तुर्की में 94 लाख, जर्मनी में 66 लाख, संयुक्त अरब अमीरात में 61 लाख, फ्रांस में 48 लाख, इटली में 47 लाख, मोरक्को में 41 लाख, स्पेन में 40 लाख, रूस में 39 लाख, चिली में 37 लाख, पोलैंड में 34 लाख, इंडोनेशिया में 31 लाख और बांग्लादेश में 29 लाख से अधिक कोरोना के टीके लोगों को लगाए जा चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed