पिछले कई दिनों से देश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे थे, लेकिन बीते तीन दिनों में मामले थोड़े कम आए हैं। हालांकि फिर भी प्रतिदिन का आंकड़ा तीन लाख के पार ही है। इस बीच टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहे हैं। देश में अब तक 15 करोड़ 72 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। अब तो कई राज्यों में 18 से 44 साल के लोगों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं कोरोना वायरस और टीकाकरण से जुड़े कुछ सवालों के जवाब...
{"_id":"609027d98ebc3eb9205a638f","slug":"coronavirus-vaccination-in-india-latest-update-covid-19-cases-update-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विशेषज्ञ से जानें: 15 दिन से अगर 100 डिग्री बुखार है, पर कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है तो क्या करें?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
विशेषज्ञ से जानें: 15 दिन से अगर 100 डिग्री बुखार है, पर कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है तो क्या करें?
Tue, 04 May 2021 07:40 AM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 04 May 2021 07:40 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : iStock
Trending Videos
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या अब स्पूतनिक वी वैक्सीन भी लगवा सकते हैं, या ज्यादा प्रभावी है?
- डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'किसी भी वैक्सीन का लैब रिपोर्ट और मानव शरीर पर असर अलग-अलग होता है। जहां तक स्पूतनिक का है कि इसे 91 प्रतिशत प्रभावी बताया गया है। लेकिन ये भारत के अलग-अलग लोगों में कितनी प्रभावी होती है, इसका प्रयोग करने के बाद पता चलेगा। लेकिन 100 प्रतिशत तो वैसे भी कोई वैक्सीन प्रभावी नहीं है, फिलहाल देश में कोविशील्ड और कोवैक्सीन लगाई जा रही है। ये न सोचें कि कौन से लगवाएंगे, सेंटर पर जाएं और वैक्सीन लगवा लें।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर कोई ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहा है तो क्या करें?
- दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर मधुर यादव कहते हैं, 'अगर किसी को रजिस्ट्रेशन करने नहीं आ रहा है या उनके पास स्मार्टफोन नहीं है तो उसके कई और तरीके हैं। आप सेंटर के नोडल ऑफिसर से संपर्क करें और समस्या बताएं, वो आपको बताएंगे कि कैसे करना है या रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीन लगवा दें। वैसे रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आरोग्य सेतु ऐप या कोविन पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
15 दिन से अगर 100 डिग्री बुखार है, लेकिन कोविड रिपोर्ट नेगेटिव है तो क्या करें?
- डॉक्टर मधुर यादव कहते हैं, 'अगर 15 दिन से बुखार है तो जाहिर है कई तरह की दवा भी ले रहे हैं, तो बंद कर दें। लेकिन क्रोसिन या पैरासिटोमोल ले सकते हैं और समस्या लगे तो डॉक्टर को दिखाएं। इस वक्त ये भी जरूरी नहीं है कि कोरोना हो, क्योंकि गर्मी बढ़ रही है तो लोगों को टाइफाइड आदि भी हो रहा है, इसलिए डॉक्टर से संपर्क करके सही दवा ले सकते हैं।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर वैक्सीन लेने के बाद भी संक्रमण होगा तो वैक्सीन क्यों लगवाएं?
- डॉ. मधुर यादव कहते हैं, 'कई बार लोग पूरी बात सुनते और समझते नहीं हैं और आकलन लगा लेते हैं। वैक्सीन की पहली डोज शरीर को तैयार करती है और जब दूसरी डोज लगवाते हैं तो उसके कम से कम दो हफ्ते बाद शरीर में एंटीबॉडी बनाना शुरू करते हैं। अब इस बीच जो लोग बाहर जाते हैं, संक्रमण हो जाता है, उन्हें लगता है वैक्सीन काम नहीं कर रही है। इसलिए कहा जाता है वैक्सीन लगवाने के बाद भी नियमों का पालन करें। इसके अलावा दो हफ्ते के बाद भी अगर किसी को संक्रमण हुआ है तो आप देखेंगे उन्हें बीमारी गंभीर नहीं हुई है।'