फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: बढ़ रहे हैं अनलॉक की तरफ, लेकिन जरा सी लापरवाही कर सकती है कोरोना संक्रमित, बरतें ये सावधानियां

Fri, 04 Jun 2021 04:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 04 Jun 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus update Take these precautions even after the lockdown is lifted otherwise you may get infected with coronavirus
भले ही देश धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है - फोटो : istock

डॉ परवेश मलिक


फिजिशियन

Medically Reviewed by Dr. Parvesh Malik

कोरोना वायरस की दूसरी लहर भारत पर कहर बनकर टूटी। लेकिन मौजूदा समय में संक्रमितों की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगी है। केस कम होने से अस्पतालों का बोझ कम हुआ है। ऐसे में कई राज्य अब अनलॉक की तरफ बढ़ रहे हैं, और जहां कुछ पाबंदियां भी हटाई गई हैं। लॉकडाउन में ढील मिलने की वजह से लोग घर के बाहर निकल रहे हैं, और कई जगह बाजारों में काफी भीड़ भी नजर आ रही है। लेकिन क्या इस तरह से भीड़ में जाना ठीक है? क्योंकि भले ही देश धीरे-धीरे अनलॉक की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में हर किसी को अपना और अपनों का ख्याल रखना होगा। इसलिए हम आपको कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जो शायद आपकी मदद कर पाएं। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं, तो कुछ तरीकों को अपनाकर खुद को संक्रमित होने से बचा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं।

Coronavirus update Take these precautions even after the lockdown is lifted otherwise you may get infected with coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

मास्क जरूर पहनें

  • कोरोना महामारी की शुरुआत से ही एक बात विशेषज्ञों, विश्व स्वास्थ्य संगठन और डॉक्टर्स द्वारा कही जा रही है कि मास्क जरूर पहनें। मास्क पहनने से कोरोना से संक्रमित होने का खतरा लगभग 90 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं, अब तो डबल मास्क पहनने की भी सलाह दी जा रही है। आप अनलॉक होने के बाद बाहर जा रहे हैं, तो मास्क जरूर पहनें और वो भी ऐसा मास्क जो आपके मुंह को अच्छे से कवर कर सके। साथ ही समय-समय पर मास्क को बदलना न भूलें।
Coronavirus update Take these precautions even after the lockdown is lifted otherwise you may get infected with coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सामाजिक दूरी सबसे जरूरी

  • घर से बाहर जाते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखें। आप किसी दुकान पर किसी स्टोर पर खरीदारी करने गए हैं, तो लोगों से उचित दूरी बनाकर रखें। पहले तो ऐसे समय किसी से मिलना ठीक नहीं, लेकिन अगर आप फिर भी किसी से जरूरी वजह से मिल रहे हैं, तो आपको दूर रहकर ही उनसे मिलना चाहिए आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus update Take these precautions even after the lockdown is lifted otherwise you may get infected with coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ग्लव्स का भी करें इस्तेमाल

  • अनलॉक होने के बाद आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो ग्लव्स भी पहन सकते हैं। हम बाहर जाकर दुकान के काउंटर, पैसों को, सामान को, घर आते समय दरवाजे और उसकी कुंडी आदि को छूते हैं। ऐसे में अगर हम ग्लवस पहनते हैं तो इससे हमारे हाथों द्वारा हमारे संक्रमित होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। बस ध्यान रहे कि एक बार इस्तेमाल के बाद इन ग्लव्स को डस्टबिन में फेंक दें और इनका गलती से भी दोबारा इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
Coronavirus update Take these precautions even after the lockdown is lifted otherwise you may get infected with coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सैनिटाइजर को न भूलें

  • आप घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, बाहर से घर के अंदर आ रहे हैं या घर पर कोई आ रहा है, बाहर किसी चीज को छू रहे हैं आदि। ऐसी स्थितियों में आपको इन चीजों को छूने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज करना है। घर से बाहर जा रहे हैं, तो अपने पास एक सैनिटाइजर की बोतल जरूर रखें, और समय-समय पर हाथों को इससे साफ करें। ध्यान रहे कि अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का ही इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed