फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: कौन सा मास्क कितना असरदार? आसान शब्दों में यहां समझें कपड़े, सर्जिकल और एन95 मास्क में अंतर

Fri, 21 May 2021 01:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 21 May 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
coronavirus update Difference between Cloth mask Surgical mask and N95 Mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोरोना वायरस महामारी ने दुनिया भर के लोगों को परेशान करके रखा है, लेकिन इस वायरस से बचने के लिए जो हथियार सबसे ज्यादा काम आ रहा है वो है मास्क। कोरोना के दौरान लगभग पूरी दुनिया में इसे पहना जा रहा है। वहीं, सार्वजनिक जगहों पर इसे पहनना तो अनिवार्य कर दिया गया है। बाजार में कई तरह के मास्क मौजूद हैं, जिसमें कपड़े वाला मास्क, सर्जिकल मास्क और एन95 जैसे मास्क शामिल हैं। लेकिन इन मास्क में अंतर क्या है? आखिर कौन सा मास्क कितना असरदार है? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

coronavirus update Difference between Cloth mask Surgical mask and N95 Mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कपड़े वाला मास्क

  • कपड़े वाले मास्क का इस्तेमाल काफी ज्यादा हो रहा है। लोगों को ये मास्क पहने हुए काफी ज्यादा देखा जाता है, लेकिन आपको बता दें कि इस मास्क की प्रभावशीलता काफी हद तक इसके डिजाइन पर निर्भर करती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि वायरस के कणों को रोकने के लिए लेयर्ड कॉटन क्लॉथ मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, छोटे कण इससे भी आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। इस मास्क को पहनने से ये ड्रॉपलेट्स को आठ फीट से 2.5 इंच तक कम कर सकता है।
coronavirus update Difference between Cloth mask Surgical mask and N95 Mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्जिकल मास्क

  • सर्जिकल मास्क एक तरह का ढीला मास्क होता है और ये लगभग 60 फीसदी तक रेस्पाइरेटरी पार्टिकल्स को छानने में मदद कर सकता है। इस मास्क को अगर ठीक से पहना जाए तो ये मास्क बड़े कणों की बूंदों और छींटों को रोकने में मदद कर सकता है। हालांकि, इस मास्क के ढीले होने की वजह से छोटे पार्टिकल्स इसके अंदर घुस सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus update Difference between Cloth mask Surgical mask and N95 Mask
surgical mask - फोटो : pixabay

इस मास्क को पहनने के लिए आप इसकी डोरी को मोड़कर फिर अपने कानों में लगा सकते हैं, ताकि ये मास्क ढीला न रहे। इस मास्क को पहनने से सांस लेने में दिक्कत नहीं होती है। लेकिन हमें इस बात का ध्यान देना है कि इस मास्क को एक बार पहनने के बाद डिस्पोज कर देना चाहिए।

विज्ञापन
coronavirus update Difference between Cloth mask Surgical mask and N95 Mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एन95 मास्क

  • एन95 मास्क को बाकी मास्क की तुलना में कोरोना वायरस में काफी प्रभावशील माना जाता है। ये मास्क 95 प्रतिशतक तक 0.3 माइक्रोन कणों को फिल्टर कर सकता है। ये चेहरे को पूरी तरह से ढक लेता है, जिसकी वजह से वायरस का अंदर प्रवेश करना बेहद मुश्किल हो जाता है। इस मास्क को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सबसे सही माना जाता है।


स्रोत और संदर्भ:
WHO
https://www.who.int/emergencies/diseases/novel-coronavirus-2019/advice-for-public/when-and-how-to-use-masks
https://apps.who.int/iris/bitstream/handle/10665/337199/WHO-2019-nCov-IPC_Masks-2020.5-eng.pdf?sequence=1&isAllowed=y

अस्वीकरण नोट: यह लेख वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन यानी डब्ल्यूएचओ के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed