पिछले साल के मुकाबले इस साल कोरोना की दूसरी लहर काफी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। वहीं, हाल ही में सामने आया कि ये वायरस हवा में 10 मीटर तक जा सकता है, जिसने हर किसी की चिंता को और बढ़ा दिया है। ऐसे में केंद्र सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के कार्यालय ने कोरोना को लेकर वेंटिलेशन से जुड़ी गाइडलाइन जारी की हैं, जिनका पालन करके हम इस वायरस के संक्रमण को रोकने में काफी मदद कर सकते हैं। इसमें घरों से लेकर दफ्तरों में कैसा वेंटिलेशन होना चाहिए, इसको लेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
कोरोना वायरस: घर से लेकर दफ्तर तक, कैसी होनी चाहिए वेंटिलेशन की सुविधा? सरकार ने जारी की गाइडलाइंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैसा हो घर पर वेंटिलेशन
-घर में पंखे को इस तरह से लगाने से बचें, जिसके कारण दूषित हवा सीधे किसी और तक पहुंच सके
-वहीं, घर में एग्जॉस्ट फैन लगाना जरूरी है। अगर खिड़कियां और दरवाजे बंद हैं तो एग्जॉस्ट फैन चालू रखें
-कमरे के खिड़की और दरवाजों को खुला रखें, ताकि हवा का प्रवाह बराबर बना रहे
-दरवाजे, हैंडल्स, लाईट के बटन, कुर्सी-टेबल और फर्श को ब्लीच और फिनाइल के जरिए साफ किया जाना चाहिए, जिससे वो असंक्रमित हो पाएं।
ग्रामीण इलाकों में कैसा होना चाहिए वेंटिलेशन
- पैनल द्वारा सलाह दी गई है कि गांवों के जिन घरों में क्रॉस-वेंटिलेशन नहीं है, वहां ग्राम पंचायतों द्वारा एग्जॉस्ट फैन के साथ जाली/एयर आउटलेट लगाए जाएं।
कार्य स्थलों पर कैसा होना चाहिए वेंटिलेशन
-काम करने वाली जगह का हवादार होना जरूरी है ताकि बाहर की हवा मिलती रहे।
-अंदर की दूषित हवा को बाहर निकालने के लिए एग्जॉस्ट फैन होना जरूरी।
-इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि खिड़कियां और दरवाजे बंद रखते हुए एसी चलाने से संक्रमित हवा कमरे के अंदर ही रह जाती है, जिसकी वजह से दूसरों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ता है।
मॉल व दुकानों में
- हवा को साफ रखने और हवा के बहाव को बढ़ाने के लिए कार्यालयों, सभागारों और शॉपिंग मॉल में फिल्टर लगाए जाने चाहिएं, जिससे बाहर से सीमित मात्रा में आने वाली हवा की गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही इन जगहों पर गेबल-फैन प्रणाली और रौशनदानों की भी सिफारिश की गई है। साथ ही इन फिल्टरों को लगातार साफ करते रहना चाहिए और जरूरत होने पर इन्हें बदलना बेहद जरूरी है।