फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: वैज्ञानिकों का बड़ा दावा, शरीर में कोरोना को बढ़ने से रोक सकता है इस सांप का जहर

Thu, 02 Sep 2021 04:17 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, साओ पाउलो Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 02 Sep 2021 04:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Study shows Brazilian viper venom may become tool in fight against covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए टीकाकरण अभियान तो चल ही रहे हैं, साथ ही इसको लेकर दुनियाभर में और भी कई तरह के अध्ययन चल रहे हैं। यह सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन एक अध्ययन से पता चला है कि ब्राजील के वाइपर सांप का जहर कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण 'हथियार' बन सकता है। बंदरों पर किए गए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया है कि जराकुसु पिट नामक सांप के जहर में पाए जाने वाले एक अणु ने उनकी कोशिकाओं में कोरोना वायरस के प्रजनन को 75 फीसदी तक रोक दिया है यानी वायरस के बढ़ने की क्षमता को 75 प्रतिशत तक बाधित कर दिया। इस अध्ययन को साइंटिफिक जर्नल मोलेक्यूल्स में प्रकाशित किया गया है। इस अध्ययन को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में किसी दवा के आविष्कार की ओर पहला कदम माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस अध्ययन के बारे में...   

Coronavirus Study shows Brazilian viper venom may become tool in fight against covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अध्ययन में कहा गया है कि सांप के जहर में पाया जाने वाला अणु एक पेप्टाइड या अमीनो एसिड की श्रृंखला है, जो पीएलप्रो नामक कोरोना वायरस के एक एंजाइम से जुड़ सकता है, जो अन्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना वायरस के प्रजनन को बाधित कर सकता है। 

Coronavirus Study shows Brazilian viper venom may become tool in fight against covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्रोफेसर राफेल गिडो ने एक साक्षात्कार में कहा कि पेप्टाइड को पहले से ही अपने जीवाणुरोधी गुणों के लिए जाना जाता है. इसे लैब में संश्लेषित यानि सिंथेसाइज्ड किया जा सकता है और सबसे जरूरी बात कि इसके लिए सांपों को पकड़ना आवश्यक नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Study shows Brazilian viper venom may become tool in fight against covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

साओ पाउलो विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राफेल गिडो ने कहा, 'अध्ययन के दौरान हमने पाया कि सांप के जहर का घटक कोरोना वायरस के महत्वपूर्ण प्रोटीन को बाधित करने में सक्षम था।' अब शोधकर्ता मानव कोशिकाओं पर भी इसके प्रभाव को लेकर रिसर्च करेंगे और साथ ही इसकी भी जांच करेंगे कि जहर का यह अणु कोरोना वायरस को कोशिकाओं में प्रवेश करने से रोकने में सक्षम है या नहीं। 

विज्ञापन
Coronavirus Study shows Brazilian viper venom may become tool in fight against covid 19
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, जराकुसु पिट नामक सांप ब्राजील में पाए जाने वाले सबसे बड़े सांपों में से एक हैं, जिनकी लंबाई छह फीट (2 मीटर) तक होती है। ये सांप तटीय अटलांटिक वन में रहते हैं। ये बोलीविया, पराग्वे और अर्जेंटीना में भी पाए जाते हैं। 

स्रोत और संदर्भ:    
Brazilian Viper Venom May Become Tool In Fight Against Coronavirus 
https://www.mdpi.com/ 

अस्वीकरण नोट: यह लेख मीडिया रिपोर्ट्स और साइंटिफिक जर्नल मोलेक्यूल्स में प्रकाशित स्टडी के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed