दुनियाभर में अब तक सात करोड़ 45 लाख से भी अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 16 लाख 55 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। यहां संक्रमितों की संख्या 99 लाख से ऊपर है। हालांकि अन्य देशों के मुकाबले भारत में मृत्यु दर काफी कम है, लेकिन फिर भी अब तक एक लाख 44 हजार से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आकर मौत के मुंह में समा चुके हैं। यह वायरस जिस तेजी से फैल रहा है, उससे लोगों की दिनचर्या में काफी बदलाव आ चुका है। चूंकि सार्वजनिक परिवहन हमारे समाज का एक अहम हिस्सा है, इसलिए ये जरूरी है कि उनकी सेवाएं नियंत्रित रूप से चालू रहें, लेकिन इसके लिए विशेषज्ञों के बताए नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है, तभी कोरोना से बचाव हो सकता है। आइए जानते हैं बचाव के नियमों के बारे में...
{"_id":"5fdaed788ebc3e40fc605da6","slug":"coronavirus-precautions-while-using-public-transport-covid-19-prevention-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: सार्वजनिक परिवहन का करते हैं इस्तेमाल, तो कोरोना से बचने के लिए ये उपाय करें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Video: सार्वजनिक परिवहन का करते हैं इस्तेमाल, तो कोरोना से बचने के लिए ये उपाय करें
Thu, 17 Dec 2020 11:13 AM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:13 AM IST
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के उपाय
- फोटो : Twitter/@ndmaindia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
हमेशा मास्क पहनें
- मास्क को कोरोना वायरस से बचाव का सबसे कारगर उपाय माना गया है। इसलिए यह जरूरी है कि जब भी आप घर से कहीं बाहर जाएं और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें तो मास्क जरूर पहनें। विशेषज्ञ कपड़े वाले मास्क को कोरोना से बचाव में अधिक प्रभावी मानते हैं। इसके अलावा आप समय-समय पर अपने हाथों को सैनिटाइज करते रहें।
कोरोना से बचाव के उपाय
- फोटो : Twitter/@ndmaindia
आपसी दूरी के निर्देशों का पालन करें
- कोरोना से बचाव के लिए आपसी दूरी के नियम का पालन करना अति आवश्यक है। इसलिए लोगों को कम से कम छह फीट की दूरी बनाए रखें। इसके अलावा अपने आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें और बार-बार लोगों के संपर्क में आने वाली सतहों (जैसे- रेलिंग, लिफ्ट का बटन या दरवाजे का हैंडल) को न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के उपाय
- फोटो : Twitter/@ndmaindia
बाहर का खाना खाने से बचें
- अगर आप सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यात्रा के दौरान बिना कारण कहीं भी न रूकें और बाहर का खाना न खाएं। इसके लिए जरूरी है कि आप घर से खाना पैक करके ले आएं और यात्रा के दौरान वहीं खाएं।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के उपाय
- फोटो : Twitter/@ndmaindia
सार्वजनिक परिवहन के वाहनों का सैनिटाइजेशन है जरूरी
- जो लोग सार्वजनिक परिवहन के वाहनों को चला रहे हैं, उनके लिए भी यह जरूरी है कि वो नियमित रूप से वाहनों को सैनिटाइज करें, ताकि उसमें सफर करने वाले लोगों का कोरोना से बचाव हो सके। इन सभी नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए, तभी हम कोरोना को रोक सकते हैं।
#COVID19 | जानिए कैसे हम अपने शहरों की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं जैसे बस, मेट्रो इत्यादि नियंत्रित और सुरक्षित रूप से चला सकते हैं और बच सकते हैं #कोरोनावायरस से। #Unite2FightCorona pic.twitter.com/1Fh8gGKe2H
— NDMA India | राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 🇮🇳 (@ndmaindia) December 17, 2020