फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस थेरेपी से होगा कोरोना का 100 फीसदी इलाज, अमेरिकी शोधकर्ताओं का दावा

Mon, 18 May 2020 05:10 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 18 May 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
coronavirus new treatment may be successful claim in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के संकट से इस समय दुनियाभर के कई देश परेशान हैं। इस महामारी से बचने के लिए अभी तक कोई भी असरदायक इलाज नहीं है। दुनियाभर के कई वैज्ञानिक लगातार इलाज से लेकर वैक्सीन बनाने पर शोध कर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका के सीडर-सिनाई मेडिकल सेंटर के शोधकर्ताओं ने कोरोना इलाज को लेकर ऐसी रिसर्च की है, जो इस घातक वायरस से बचने में बहुत कारगर साबित हो सकती है।

coronavirus new treatment may be successful claim in research
फ्रांस में कोरोना की जांच के लिए नमूना एकत्र करती महिला स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI

जर्नल बेसिक रिसर्च इन कार्डियोलॉजी में छपी इस रिसर्च के मुताबिक कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज हार्ट सेल थेरेपी से करने की तैयारी की जा रही है। इस थेरेपी में लैब में विकसित हृदय की कोशिकाओं को मरीज के शरीर मे इंजेक्ट किया जाता है। ये कोशिकाएं शरीर में इम्यून सिस्टम को मजबूत करती हैं। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये कोशिकाएं शरीर में एक खास तरह के एक्सोसोम्स छोड़ती हैं, जो पूरे शरीर मे घूम कर कई बीमारियों में सूजन को कम करते हैं।

coronavirus new treatment may be successful claim in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

इस थेरेपी को CAP-1002 के तौर पर जाना जाता है, जिसमें कार्डियोस्फेयर डेराइव्ड सेल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन कोशिकाओं को लैब में इंसानी दिल के कोशिकाओं से तैयार किया जाता है। शोधकर्ताओं का दावा है कि शुरुआती प्रयोग में कुछ कोरोना संक्रमित मरीज इस थेरेपी से ठीक हुए हैं। इतना ही नहीं शोधकर्ताओं का दावा ये भी है कि इस थेरेपी से मरीज में कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus new treatment may be successful claim in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस थेरेपी का प्रयोग अभी तक कोरोना के 6 मरीजों पर किया गया है। इन मरीजों को सांस लेने में तकलीफ थी। हार्ट सेल थेरेपी से 5 ऐसे मरीज ठीक हुए, जो वेंटिलेटर पर थे। वहीं एक मरीज को ऑक्सीजन की जरूरत नहीं पड़ी। इस थेरेपी के 3 हफ्तों के बाद सभी मरीजों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

विज्ञापन
coronavirus new treatment may be successful claim in research
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

शोधकर्ता अब इस रिसर्च को बड़े स्तर पर ट्रायल करने की तैयारी की जा रही है। अगर यह ट्रायल सफल रहा तो कोरोना वायरस के इलाज में बहुत मदद मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed