फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus new study says Pfizer and Moderna covid 19 Vaccine Up to 90 percent Effective

शोध में दावा: फाइजर और मॉडर्ना की दोनों खुराक से 90 फीसदी तक मिलती है कोरोना से सुरक्षा

Wed, 31 Mar 2021 03:59 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 31 Mar 2021 03:59 PM IST
सार

  • फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद संक्रमण के खिलाफ 90 फीसदी तक सुरक्षा मिलती है
  • ये दोनों ही कोरोना वैक्सीन लोगों को बीमार होने से बचाने में भी सक्षम हैं 
  • इन वैक्सीन की पहली खुराक लेने के दो हफ्ते बाद शरीर में काफी इम्यूनिटी विकसित हो रही है  

विज्ञापन
Coronavirus new study says Pfizer and Moderna covid 19 Vaccine Up to 90 percent Effective
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन का इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में किया जा रहा है। इन दोनों ही वैक्सीन को वैज्ञानिकों द्वारा हमेशा से ही कारगर बताया गया है। अब एक अध्ययन में भी दावा किया जा रहा है कि फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन न सिर्फ संक्रमण को रोकने में प्रभावी है बल्कि यह लोगों को बीमार होने से भी बचाने में सक्षम है। अध्ययन के मुताबिक, इन दोनों ही वैक्सीन की पहली खुराक भी प्रभावी हैं। इन वैक्सीन की पहली खुराक लेने के दो हफ्ते बाद शरीर में काफी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो रही है।  

विज्ञापन


अध्ययन में कहा गया है कि फाइजर और मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन की दो खुराक लेने के बाद संक्रमण के खिलाफ 90 फीसदी तक सुरक्षा मिलती है। यह वास्तविक दुनिया में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोक सकती है। यह शोध अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन द्वारा किया गया है।  
विज्ञापन


सीडीसी द्वारा दिसंबर से लेकर मार्च तक किए गए इस अध्ययन में अमेरिका के चार हजार फ्रंटलाइन वर्कर्स को शामिल किया गया था। इसमें स्वास्थ्य कर्मचारी, सर्विस वर्कर और शिक्षक आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अध्ययन के लिए पहले प्रतिभागियों का साप्ताहिक आधार पर कोरोना टेस्ट किया गया। फिर कोरोना का टीका लगने से पहले और उसके बाद के कोरोना संक्रमण की तुलना की गई। इससे यह समझने में मदद मिली कि टीका लगने के बाद संक्रमण का क्या प्रभाव रहा और कोरोना पर टीके का क्या प्रभाव रहा। 








हाल ही में इस्रायल में भी वैक्सीन के प्रभाव को लेकर एक अध्ययन किया गया था, जिसमें बताया गया था कि फाइजर की वैक्सीन की एक खुराक लेने के बाद भी संक्रमण से 85 फीसदी तक सुरक्षा मिल जाती है। इस्रायल ने इस वैक्सीन के बच्चों पर भी प्रभावी होने का दावा किया है। हाल ही में एक  वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि इस्रायल में 12 से 16 साल की उम्र के सैकड़ों बच्चों को फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन दी गई और उनमें से किसी में भी इसके गंभीर दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिले। इससे यह संकेत मिलता है कि यह कोरोना वैक्सीन बच्चों के लिए भी सुरक्षित साबित हो सकती है।वहीं, फाइजर का भी कहना है कि कोरोना का टीका 12 साल तक के बच्चों को सुरक्षित करता है, जो कि बच्चों में विस्तारित इस्तेमाल के लिए दरवाजा खोल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed