इस समय कोरोना वायरस से बचने में जो चीज सबसे अहम भूमिका निभा रही है, वो है मास्क। वैसे तो बाजार में कई तरह के मास्क मिल रहे हैं, लेकिन कोरोना से बचाने में सबसे कारगर कपड़े के मास्क को बताया जा रहा है। ऐसे मास्क दोबारा इस्तेमाल के लायक भी होते हैं। इस बीच अमेरिका में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा सूती कपड़ा विकसित किया है, जिससे बने मास्क के बारे में दावा किया जा रहा है कि वह एक घंटे सूरज की रोशनी में रहने पर 99.99 फीसदी जीवाणु और वायरस को मार सकने में सक्षम है। इससे संबंधित शोध रिपोर्ट 'एसीएस अप्लाइड मटेरियल एंड इंटरफेसेज' जर्नल में प्रकाशित हुई है।
Coronavirus: वैज्ञानिकों ने विकसित किया 99.99 फीसदी वायरस को मारने वाला मास्क, बस करना होगा ये काम
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 13 Nov 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन