दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से छह करोड़ 31 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि मरने वालों की संख्या भी 14 लाख 65 हजार के पार है। चूंकि यह एक नया वायरस है, इसलिए इसके बारे में अभी भी वैज्ञानिकों को बहुत कुछ नहीं पता है, लेकिन इससे संबंधित शोध लगातार चल रहे हैं। पहले ऐसा माना जा रहा था कि बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज संक्रमण नहीं फैला सकते हैं और कोरोना से ठीक हो चुके लोग दोबारा संक्रमित नहीं हो सकते, लेकिन अब ऐसे मामले सामने आने का दावा किया जा रहा है। आइए जानते हैं कोरोना से जुड़े ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"5fc4ac2e8ebc3e9bb604f327","slug":"coronavirus-information-in-hindi-coronavirus-new-study-coronavirus-question-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज चार गुना ज्यादा संक्रमण फैलाते हैं? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: बिना लक्षण वाले कोरोना मरीज चार गुना ज्यादा संक्रमण फैलाते हैं? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
Mon, 30 Nov 2020 02:06 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित 4 गुना ज्यादा संक्रमण फैला सकते हैं?
- दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉ. नीरज गुप्ता के मुताबिक, 'इंपीरियल कॉलेज ऑफ लंदन में हुए शोध में यह बात सामने आई है। अलग-अलग देशों में शोध के नतीजे भिन्न हैं। कई लोग कहते हैं कि बिना लक्षण वाले संक्रमण नहीं फैला सकते, जबकि चीन में एक शख्स ने 71 लोगों को संक्रमित किया। भारत में भी पाया गया है कि बिना लक्षण वाले संक्रमण फैला सकते हैं। इसमें भी दो तरह के लोग हैं- पहले जिनमें कई दिन बाद लक्षण दिखते हैं। जब तक लक्षण आते हैं, तब तक दूसरों को वायरस ट्रांसफर कर चुके होते हैं। दूसरे वो हैं, जो संक्रमित होकर ठीक भी हो जाते हैं और लक्षण नहीं आते। ये लोग भी इस दौरान कईयों को संक्रमित कर चुके होते हैं, हालांकि इनमें वायरल लोड कम होता है।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना से ठीक हो चुके लोगों में कुछ दिन में दोबारा संक्रमण हो सकता है?
- डॉ. नीरज गुप्ता बताते हैं, 'इस बारे में अभी माना जा रहा है कि अगर किसी में एंटीबॉडी बन गए हैं, तो बहुत कम संभावना है कि वो दोबारा संक्रमित हों। कुछ केस सामने आए हैं, जिनमें दोबारा संक्रमण हुआ है। इसलिए सभी को एहतियात रखनी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कई लोग डबल मास्क पहन रहे हैं, क्या ऐसा करना सही है?
- डॉ. नीरज गुप्ता बताते हैं, 'अक्सर स्वास्थ्यकर्मी डबल मास्क लगाते हैं। खासकर वो जो संक्रमितों के क्लोज कॉन्टैक्ट में आते हैं। ऐसे में अगर वायरल लोड ज्यादा है तो केवल बाहरी सतह पर ही रूक जाएगा। ध्यान रहे, मास्क कोई भी हो, वो तभी प्रभावी है जब अच्छे से लगाया हो।'
विज्ञापन
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
इस मौसम में खाने का और सेहत का कैसे ध्यान रखें?
- डॉ. नीरज गुप्ता बताते हैं, 'सर्दी में सबसे जरूरी है ठंड से बचना, अगर सर्दी से बचेंगे तो बीमारी नहीं आएगी। हरी सब्जियों का सेवन करें। इससे सेहत अच्छी रहेगी और प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। इसके अलावा सर्दी में अक्सर लोग आग जलाते हैं, इससे धुआं भी होता है। अगर बुजुर्ग हैं तो धुएं से दूर रहें, यह फेफड़ों को प्रभावित करता है और खांसी बढ़ती है। अक्सर ठंड में लोग एक साथ बैठते हैं, लेकिन कोरोना काल में दूरी बनाए रखें। कहीं इकट्ठा होकर न बैठें।'