क्या आपको जॉगिंग करने वालों या गाना गाने वालों से संक्रमित होने का डर हो सकता है? बस की कतार में खड़े किसी शख्स के छींकने से मुझे कितना खतरा हो सकता है? क्या मुझे रेस्टोरेंट जाना चाहिए? मुझे सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं?
जिस तरह दुनिया लॉकडाउन से धीरे-धीरे बाहर आ रही है और आर्थिक गतिविधियां भी शुरू हो रही हैं, उससे कोरोना वायरस से संक्रमित होने और इसके फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे संक्रमण की दूसरी लहर के पैदा होने का डर भी बढ़ गया है।
इम्युनोलॉजिस्ट और बायोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर एरिन ब्रोमेज अमरीका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेसाचुसेट्स में संक्रामक बीमारियों के बारे में पढ़ाते हैं। वे कोरोना महामारी पर भी गहराई से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कोरोना वायरस के खतरों पर एक ब्लॉगपोस्ट लिखा है जिसे करीब 1.6 करोड़ बार पढ़ा जा चुका है। सामान्य जिंदगी की ओर लौटने के दौरान आप खुद को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, इस बारे में उन्होंने सलाह दी है।
3 of 20
कोरोना वायरस: संयम बनाए रखना जरूरी
- फोटो : PTI
कैसे रहेंगे सुरक्षित
लोग कहां बीमार होते हैं? डॉ. ब्रोमेज कहते हैं कि ज्यादातर लोग अपने घरों में परिवार के ही किसी सदस्य के जरिए संक्रमित होते हैं। लेकिन, घर के बाहर कैसे सुरक्षित रहें? क्या हम पार्क में अपनी रोजाना की वॉक के दौरान खतरे में होते हैं? क्या बिना फेस मास्क लगाए कोई जॉगिंग करने वाला शख्स अनजाने में ही किसी को संक्रमित कर सकता है?
4 of 20
संयम बनाए रखना जरूरी
- फोटो : PTI
प्रोफेसर कहते हैं, शायद ऐसा नहीं होगा। उन्होंने बीबीसी को बताया, "जब आप बाहर निकलते हो, तो खुले वातावरण में ऐसी क्षमता होती है, जिससे सांस छोड़ते समय वायरस तेजी से कमजोर पड़ सकते हैं।" ये ऐसा इसलिए हैं क्योंकि किसी वायरस को आपको संक्रमित करने के लिए जितना वक्त चाहिए, उतने वक्त तक आप उसके संपर्क में खुले वातावरण में नहीं रहते, क्योंकि वायरस तेजी से निष्प्रभावी हो सकते हैं।
5 of 20
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
उन्होंने अपने ब्लॉगपोस्ट में लिखा है, "संक्रमित होने के लिए आपका वायरस की संक्रामक डोज के संपर्क में आना जरूरी है। मर्स और सार्स की संक्रामक डोज के अध्ययनों के आधार पर कुछ अनुमानों से पता चल रहा है कि संक्रमण को टिकने के लिए कम से कम 1,000 सार्स-कोव 2 वायरल पार्टिकल्स की जरूरत होती है।"