फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: अगर कोई कोरोना से संक्रमित है, तो क्या उसे वैक्सीन लगवानी चाहिए? विशेषज्ञ से जानें

Tue, 12 Jan 2021 08:02 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 12 Jan 2021 08:02 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 vaccine corona vaccination coronavirus question answer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अन्य कई देशों की तरह भारत में भी 16 जनवरी से कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने वाला है। हालांकि यहां की सबसे अच्छी बात ये है कि देश में कोविड-19 महामारी से स्वस्थ होने की दर 96.43 फीसदी हो गई है, यानी लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। इसके अलावा भारत में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों की दर भी 1.44 फीसदी है जो दुनिया में अधिकांश देशों की तुलना में बहुत कम है। चूंकि टीकाकरण शुरू तो होने वाला है, लेकिन अभी भी वैक्सीन से जुड़े ऐसे कई सवाल हैं, जिनके जवाब शायद ही लोगों को पता हों। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं ऐसे ही कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 

Coronavirus in India covid 19 vaccine corona vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

अगर कोई संक्रमित है, तो क्या उसे वैक्सीन लगवानी चाहिए? 

  • दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, 'अगर कोई संक्रमित है, तो सबसे पहले होम आईसोलेशन के नियमों का पालन करें। अगर अस्पताल में भर्ती हुए हैं, तो डॉक्टरों की निगरानी में रहें। जब तक संक्रमित हैं, तब तक बिल्कुल बाहर नहीं जाना है, क्योंकि औरों के लिए भी रिस्क है। ऐसे में टीकाकरण के लिए नहीं जाना है।' 
Coronavirus in India covid 19 vaccine corona vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

वैक्सीन बनाने वाला वायरल वेक्टर प्लेटफॉर्म कैसे काम करता है? 

  • डॉ. राजेंद्र के. धमीजा बताते हैं, 'इसमें नुकसान नहीं पहुंचाने वाले वायरस को लेकर उसके जीनोम में सार्स कोविड-19 वायरस का आरएनए मैसेंजर डाला जाता है। फिर इसी हार्मलेस (नुकसान न पहुंचाने वाले) वायरस को शरीर में इंजेक्ट किया जाता है, जो हमारी कोशिकाओं को स्पाइक प्रोटीन बनाने को कहता है। फिर इसके विरुद्ध हमारे शरीर में एंटीबॉडी बनने लगते हैं और उस दशा में असली कोविड वायरस हमला करने पर भी शरीर को प्रभावित नहीं कर पाता है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 vaccine corona vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

आरएनए वैक्सीन कैसे काम करती है? 

  • डॉ. राजेंद्र के. धमीजा बताते हैं, 'मैसेंजर आरएनए तकनीक से अब तक कई वैक्सीन बनाई गईं, लेकिन एक भी अप्रूव नहीं हुईं। यह पहली आरएनए वैक्सीन हैं, जिन्हें अनुमति मिली है, जिसे मॉडर्ना और फाइजर ने बनाई है। इसमें वायरस के जीनोम से आरएनए को निकाल कर शरीर में इंजेक्ट करते हैं। यह मैसेंजर आरएनए कोड हमारी कोशिकाओं को निर्देश देता है कि आप स्पाइक प्रोटीन बनाइए। तब हमारा शरीर उस स्पाइक प्रोटीन के विरुद्ध एंटीबॉडी बनाते हैं। तब जब वायरस हमला करता है, तब एंटीबॉडी उससे लड़ने में सक्षम होती है।' 
विज्ञापन
Coronavirus in India covid 19 vaccine corona vaccination coronavirus question answer
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air

देश में टीकाकरण अभियान पर आप क्या कहेंगे? 

  • डॉ. राजेंद्र के. धमीजा कहते हैं, '16 जनवरी से हमारे देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू होगा। लेकिन ध्यान रहे, कोविड-19 से बचने के लिए नियमों को अपनाना जारी रखें, चाहे वैक्सीन लग भी जाए तो भी। यह बहुत बड़ा अभियान है और इसमें समय भी लगेगा।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed