कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के बावजूद देश के कई इलाकों में एक बार फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। इनमें महाराष्ट्र भी शामिल है। यहां पिछले 10 दिनों में कोरोना के नए मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसको देखते हुए अमरावती और अचलपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है, जबकि पुणे में 28 फरवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। साथ ही कई जगहों पर नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। हालांकि महाराष्ट्र में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। यहां अब तक नौ लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। आइए विशेषज्ञ से जानते हैं वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब...
{"_id":"603362e070484332fb01ce61","slug":"coronavirus-in-india-covid-19-mask-side-effects-coronavirus-vaccination-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: मास्क लगाने से सिर में दर्द और बेचैनी होती है, ऐसे में क्या करें? विशेषज्ञ से जानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Coronavirus: मास्क लगाने से सिर में दर्द और बेचैनी होती है, ऐसे में क्या करें? विशेषज्ञ से जानें
Mon, 22 Feb 2021 01:29 PM IST
सोनू शर्मा
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
मास्क लगाने से सिर में दर्द और बेचैनी होती है, ऐसे में क्या करें?
- गुवाहाटी में चिकित्सा शिक्षा के निदेशक डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'लोगों ने इस तरह की कई समस्याएं बताई हैं, लेकिन ऐसी समस्या केवल उनके साथ होती है, जो अक्सर एन-95 मास्क लगाते हैं। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों को छोड़कर बाकी सभी लोग कॉटन का ट्रिपल लेयर मास्क लगाएं। इसके अलावा अगर मास्क लगाने से सफोकेशन हो, तो ऐसी जगह मास्क थोड़ा खोल सकते हैं, जहां लोग न हों।'
कोरोना पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
कैसे पता चलेगा कि वैक्सीन की वजह से वायरस से सुरक्षित हैं या मास्क लगाने से?
- डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'वैक्सीन लगने के बाद भी आप पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि 45 दिन के बाद ही शरीर में इम्यूनिटी पूरी तरह से बनती है। उससे पहले तक पूर्ण सुरक्षा का दावा नहीं कर सकते। इसलिए उस बीच मास्क लगाना होगा। इसके अलावा मास्क अगर नियमित तौर पर लगाएंगे तो वैक्सीन के बाद भी अगर कभी शरीर में एंटीबॉडी कम हो जाते हैं तो मास्क और सुरक्षित दूरी ही वायरस से बचाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
क्या किडनी के मरीजों को वैक्सीन लगवानी चाहिए?
- डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'कोई अगर किडनी के किसी रोग से पीड़ित है या डायलिसिस करवा रहा है, तो उन्हें कोविड का ज्यादा खतरा रहता है। इसलिए ऐसे लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए। जैसे सब लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं, वैसे ही उन्हें भी लगवानी है।'
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय
- फोटो : Twitter/Air
अगर किसी को हृदय रोग के अलावा भी कई बीमारियां हैं तो क्या वैक्सीन लगवा सकते हैं?
- डॉ. अनूप बर्मन कहते हैं, 'जी हां, अगर हृदय रोग या कोई अन्य बीमारी है और उसकी नियमित दवा ले रहे हैं, तो वैक्सीन लगवाने में कोई समस्या नहीं है। इसके लिए एक बार डॉक्टर से जांच करा सकते हैं। बीपी कंट्रोल हो, थायरॉयड बढ़ा न हो या कोई गंभीर समस्या न हो तो वैक्सीन जरूर लगवाएं।'