चीन से शुरू हुए कोरोनावायरस का संक्रमण विश्वभर में फैलता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय और स्वास्थ्य एजेंसियों के निर्देश के बावजूद लोग कई जगहों पर लापरवाही बरतते दिखे। अब भी डॉक्टरों और विशेषज्ञों की यही सलाह है कि साफ-सफाई का ध्यान रखें और खासकर अपना इम्यून सिस्टम यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखें। हालांकि यह एक-दो दिन में मजबूत तो नहीं होने वाला, लेकिन इसके लिए आपको अपने नियमित खानपान और कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
2 of 8
हैदराबाद में मास्क पहने युवतियां(File photo)
- फोटो : PTI
डॉक्टरों के अनुसार दिल के मरीज, डायबिटीज, कैंसर और किडनी की बीमारी वाले लोगों और बुजुर्गों पर कोरानावायरस के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। कारण कि ऐसे लोगों की इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है। कोरोना के संक्रमण से हुई मौतों के आंकड़े भी यही दिखाते हैं कि इससे ज्यादातर बुजुर्गों की मौत हुई है। गनीमत है कि भारत में अबतक कोरोना के संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। इस मामले में हमें लापरवाही बरतने की बजाय अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने पर ध्यान रखना चाहिए।
न्यूट्रीशियंस बताते हैं कि पालक में फॉलेट पाया जाता है, जो शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ कोशिकाओं में मौजूद डीएनए की मरम्मत भी करता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर, आयरन हमारे शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाए रखता है।
4 of 8
त्रिफला
- फोटो : सोशल मीडिया
आयुर्वेद में त्रिफला के कई फायदे बताए गए हैं। आधा चम्मच त्रिफला चूर्ण, गुनगने पानी के साथ शाम में लेने से हमारी इम्यूनिटी बढ़ती है। वहीं, मशरूम वाइट ब्लड सेल्स को सक्रिय करने में सहायक होता है। इसमें सेलेनियम, ऐंटिऑक्सिडेंट, विटमिन-बी और रिबोफ्लेविन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं।
नियमित रूप से गिलोई का रस पीना हमारे लिए बेहद फायदेमंद है। यह बाजार में तैयार भी मिलता है या फिर आप घर में भी इसे तैयार कर सकते हैं। इसके लिए करीब चार इंच लंबाई में गिलोई का तना के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें और इसे मिक्सी में पीस लें। अब चार कप पानी में एक चौथाई चम्मच हल्दी के साथ उस पेस्ट को उबाल लें। यह मिश्रण जब एक कप बच जाए तो उसमें एक चुटकी काली मिर्च मिला लें और सुबह खाली पेट इसका नियमित तौर पर सेवन करें।