फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: दुनिया का कौन सा देश कोरोना वायरस से कितना है संक्रमित? जानिए ताजा अपडेट्स

Fri, 05 Mar 2021 11:21 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 05 Mar 2021 11:21 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus cases in the world latest update
कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में अब तक कोरोना वायरस से 11 करोड़ 62 से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या भी 25 लाख 81 हजार से अधिक हो गई है। अमेरिका तो इस वैश्विक महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहा है। यहां तो यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 2.87 करोड़ से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या पांच लाख 19 हजार से भी अधिक हो गई है। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी और कैलिफोर्निया तो कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं। यहां मिल रहे कोरोना के नए-नए स्ट्रेन ने भी चिंताएं काफी बढ़ा दी हैं। आइए जानते हैं अन्य देशों के बारे में भी, कि वो कोरोना वायरस से कितना संक्रमित हैं? 

Coronavirus cases in the world latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत अभी भी दूसरे स्थान पर बना हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां अब तक एक करोड़ 11 लाख से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या एक लाख 57 हजार के पार है। हालांकि यहां कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में भी काफी तेजी से सुधार हो रहा है। देश में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 97.03 फीसदी तक पहुंच गई है। 


 

Coronavirus cases in the world latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ब्राजील भी इस वैश्विक महामारी से गंभीर रूप से जूझ रहा है। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में ब्राजील, अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह देश अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण से 1600 से अधिक लोगों की मौत हुई है। इससे यहां कोरोना से मरने वालों की संख्या दो लाख 60 हजार से अधिक हो गई है। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय, यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब एक करोड़ सात लाख से अधिक हो गई है। हर दिन यहां हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus cases in the world latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में रूस चौथे स्थान पर है। यहां अब तक 42 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 87 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। वहीं ब्रिटेन इस सूची में पांचवें स्थान पर है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, ब्रिटेन में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41 लाख 94 हजार से अधिक हो गई है और मरने वालों की संख्या भी बढ़कर एक लाख 23 हजार के पार हो गई है। दरअसल, विशेषज्ञ कहते हैं कि ब्रिटेन कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। हालांकि यहां संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए तीसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन लगाया गया है। 

विज्ञापन
Coronavirus cases in the world latest update
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वहीं, कोरोना से संक्रमित देशों की सूची में छठे, सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर क्रमश: फ्रांस, स्पेन, इटली, तुर्की और जर्मनी हैं। फ्रांस में जहां 38 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं, तो वहीं स्पेन में 31 लाख, इटली में 29 लाख, तुर्की में 27 लाख और जर्मनी में 24 लाख से अधिक लोग अब तक संक्रमित हो चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed