{"_id":"69e5c2ecd75afb103c0a423d","slug":"common-summer-stomach-issues-garmi-me-pet-kaise-thik-rakhein-disprj-2026-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Common Summer Stomach Issues: गर्मी में गैस, कब्ज और पेट की खराबी को दूर करेंगे ये 5 उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Common Summer Stomach Issues: गर्मी में गैस, कब्ज और पेट की खराबी को दूर करेंगे ये 5 उपाय
Mon, 20 Apr 2026 07:55 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Mon, 20 Apr 2026 07:55 PM IST
सार
Common Summer Stomach Issues: अगर गर्मी के मौसम में आप भी अपनी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको कुछ दिक्कतों के बारे में बताएंगे और उसके उपचार भी बताएंगे।
विज्ञापन
क्या गर्मी में आप भी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं?
- फोटो : AI
Common Summer Stomach Issues: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं लेकर आता है, जिनमें सबसे आम पेट से जुड़ी परेशानियां होती हैं। तेज धूप, अनियमित खानपान, बाहर का तला-भुना खाना और शरीर में पानी की कमी के कारण अक्सर लोगों को पेट से जुुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
क्या गर्मी में आप भी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं?
- फोटो : Freepik.com
गैस और एसिडिटी
गर्मी के मौसम में शरीर का पाचन तंत्र पहले से ही थोड़ा कमजोर हो जाता है। ऐसे में तला-भुना, ज्यादा मसालेदार और बाहर का खाना खाने से पेट में एसिड बनने लगता है। इससे सीने में जलन, डकारें आना, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याएं होने लगती हैं। कई बार यह परेशानी रात में ज्यादा बढ़ जाती है और नींद भी खराब हो जाती है।
उपचार के तौर पर छाछ सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है क्योंकि यह पेट को ठंडक देता है और एसिड को बैलेंस करता है। ठंडा दूध भी राहत देता है और अजवाइन गैस को खत्म करने में मदद करती है।

अपच
अपच तब होती है जब खाना सही तरीके से पच नहीं पाता। गर्मी में लोग अक्सर जल्दी-जल्दी खाते हैं या देर से खाना खाते हैं, जिससे यह समस्या बढ़ जाती है। इसके कारण पेट में भारीपन, उल्टी जैसा महसूस होना, भूख कम लगना और कमजोरी हो सकती है।
इससे बचने के लिए खाने को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए और समय पर भोजन करना चाहिए। सौंफ और जीरा पानी पाचन एंजाइम को एक्टिव करता है और पेट को हल्का करता है। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लेना सबसे बेहतर होता है।

पेट दर्द
गर्मी में पेट दर्द कई कारणों से हो सकता है जैसे खराब खाना, बैक्टीरियल इंफेक्शन या पानी की कमी। पेट में ऐंठन, मरोड़ और असहजता महसूस हो सकती है। कई बार यह दर्द हल्का होता है लेकिन कभी-कभी तेज भी हो सकता है।
इस स्थिति में गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है। साथ ही आराम करना और हल्का भोजन लेना जरूरी है ताकि पाचन तंत्र पर दबाव न पड़े।

डिहाइड्रेशन से समस्या
गर्मी में पसीना ज्यादा आने से शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है, जिसे डिहाइड्रेशन कहते हैं। इसका असर सीधे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इससे कब्ज, गैस और कमजोरी जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।
इससे बचने के लिए दिनभर पर्याप्त पानी पीना जरूरी है। नारियल पानी शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स देता है और तुरंत एनर्जी प्रदान करता है। नींबू पानी भी शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देता है।