फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: कई स्वास्थ्य समस्याओं में कारगर है लौंग, आयुर्वेद में इसे माना जाता है 'रामबाण औषधि'

Thu, 24 Mar 2022 12:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 24 Mar 2022 12:19 PM IST
विज्ञापन
clove benefits in hindi, how clove is useful for us
लौंग के स्वास्थ्य लाभ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

हमारे घरों में रोजाना प्रयोग में लाए जाने वाले कई मसालों और औषधियों को आयुर्वेद में विशेष लाभप्रद बताया गया है। लौंग ऐसी ही एक औषधि है जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकती है। आयुर्वेद के अलावा मेडिकल साइंस में भी लौंग को बेहद फायदेमंद औषधि के रूप में वर्गीकृत किया गया है। भोजन के स्वाद को बढ़ाने से लेकर कई तरह की दवाइयों के निर्माण तक के लिए इस कारगर औषधि को प्रयोग में लाया जाता रहा है। लौंग के औषधीय गुण इसे बेहद फायदेमंद बनाते हैं, लिवर और दांतों की समस्याओं के साथ रक्त शर्करा के स्तर को स्थिर करने में भी लौंग को प्रयोग में लाकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है।



अध्ययनों से पता चलता है कि लौंग में फाइबर, विटामिन और खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है, ऐसे में इसे अपने भोजन में शामिल करके न सिर्फ स्वाद को बढ़ाया जा सकता है साथ ही यह शरीर में महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की पूर्ति करने में भी आपके लिए सहायक है। आइए आगे की स्लाइडों में लौंग के सेवन से सेहत को होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में जानते हैं।

clove benefits in hindi, how clove is useful for us
लौंग के औषधीय गुण - फोटो : istock

एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर है लौंग
लौंग में कई महत्वपूर्ण विटामिन्स और खनिजों के साथ एंटीऑक्सिडेंट भी भरपूर मात्रा में मौजूद होती है। एंटीऑक्सिडेंट ऐसे यौगिक होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जो कई तरह की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को बढ़ावा दे सकती है। अध्ययनों में लौंग में यूजेनॉल नामक एक यौगिक पाया गया है, जिसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में बहुत असरदार माना जाता है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चलता है कि यूजेनॉल मुक्त कणों के कारण होने वाले ऑक्सीडेटिव क्षति को विटामिन-ई की तुलना में पांच गुना अधिक प्रभावी ढंग से रोक सकता है, जिससे कैंसर जैसे गंभीर रोगों का खतरा कम हो जाता है।

clove benefits in hindi, how clove is useful for us
रोजाना कीजिए लौंग का सेवन - फोटो : Pixabay

बैक्टीरिया से बचाने में सहायक
लौंग में रोगाणुरोधी गुण पाए गए हैं, जिसका अर्थ है कि ये बैक्टीरिया जैसे सूक्ष्मजीवों के विकास को रोकने में मदद कर सकता है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चलता है कि लौंग के तेल में ई. कोलाई सहित कई अन्य बैक्टीरिया को मारने का गुण होता है। यह फूड पॉइजनिंग का कारण बनने वाले बैक्टीरिया से भी आपको सुरक्षित रखने में सहायक हो सकता है। इसके अलावा लौंग के जीवाणुरोधी गुण मौखिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी मदद कर सकते हैं, जिससे दांतों-मसूड़े की बीमारी का जोखिम कम हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
clove benefits in hindi, how clove is useful for us
लिवर के लिए लौंग के फायदे - फोटो : iStock

लिवर की सेहत के लिए लौंग के फायदे
अध्ययनों से पता चलता है कि लौंग में पाए जाने वाले फायदेमंद यौगिक, लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। लौंग में पाया जाने वाला यूजेनॉल यौगिक लिवर की सेहत के लिए विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। फैटी लिवर के शिकार चूहों को लौंग देकर उनमें लिवर के सूजन को कम  करने में मदद मिली। एक अन्य पशु अध्ययन से पता चलता है कि लौंग में पाए जाने वाला यूजेनॉल यौगिक लिवर सिरोसिस या लिवर स्केरिंग के खतरे को भी कम करने में मदद कर सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed