फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इन कारणों से चुकंदर को माना जाता है बेहद पौष्टिक, एक महीने रोजाना सेवन से हो सकते हैं ये गजब के फायदे

Mon, 18 Apr 2022 10:30 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 18 Apr 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
chukandar Beetroot Nutrition and Health Benefits, how does beetroot juice help the body
चुकंदर खाना सेहत के लिए बहुत लाभदायक - फोटो : Pixabay

चुकंदर, सबसे पौष्टिक और सेहत के लिए फायदेमंद सब्जियों में से एक है। गाढ़े लाल रंग की यह सब्जी कई प्रकार के आवश्यक विटामिन्स, खनिज और पौष्टिकता से भरपूर होती है। सलाद और जूस के रूप में इसका सेवन वर्षों से किया जाता रहा है। कैलोरी में कम होने के साथ चुकंदर में प्रोटीन, फोलैट, मैग्नीशियम, विटामिन-बी और आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो इसे सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद बनाती है। 100-ग्राम की मात्रा में चुकंदर से फोलेट के दैनिक आवश्यकताओं की 20 फीसदी तक की पूर्ति का जा सकती है। फोलेट, विटामिन बी-9 का एक प्रकार होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है।



चुकंदर में मैंगनीज की भी अच्छी मात्रा में होती है, जो हड्डियों के निर्माण, पोषक तत्वों के मेटाबॉलिज्म, मस्तिष्क के कार्य को ठीक रखने और शरीर के लिए कई प्रकार के अन्य आवश्यक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके अलावा चुकंदर में कॉपर भी पाया जाता है जो ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक है और आपको कार्य करने की शक्ति प्रदान करता है। दैनिक आहार में चुकंदर को जरूर शामिल करें। आइए इससे सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

chukandar Beetroot Nutrition and Health Benefits, how does beetroot juice help the body
चुकंदर, रक्तचाप में फायदेमंद - फोटो : iStock

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

चुकंदर, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में काफी सहायक माना जाता है। विशेषकर जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके लिए चुकंदर का सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। चुकंदर का जूस सिस्टोलिक और डायस्टोलिक रक्तचाप दोनों के स्तर को नियंत्रित कर सकता है। रोजाना आहार में चुंकदर को शामिल करके आप ब्लड प्रेशर की समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं। यह एनीमिया की समस्या से बचाने में भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

chukandar Beetroot Nutrition and Health Benefits, how does beetroot juice help the body
चुकंदर स्वास्थ्य के लाभदायक - फोटो : Pixabay

ऊर्जा का बेहतर स्रोत

चुंकदर का सेवन करना आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने का सबसे आसान साधन हो सकता है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर में पाए जाने वाले डाइट्री नाइट्रेट, एथलेटिक प्रदर्शन को बढ़ा सकते हैं। नाइट्रेट्स, माइटोकॉन्ड्रिया की दक्षता में सुधार करके शारीरिक प्रदर्शन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया चुकंदर का जूस थकावट से बचाव करने के साथ शरीर में लंबे समय तक कार्य करने की क्षमता को बनाए रखने में विशेष लाभकारी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
chukandar Beetroot Nutrition and Health Benefits, how does beetroot juice help the body
बेहतर पाचन के लिए खाएं चुकंदर - फोटो : pixabay

पाचन स्वास्थ्य के लिए बेहतर

चुंकदर का सेवन पाचन स्वास्थ्य में सुधार करने के साथ आंत की समस्याओं में भी आपकी मदद कर सकता है। अध्ययन बताते हैं कि एक कप चुकंदर में करीब 3.4 ग्राम फाइबर होता है, जिसे पाचन को ठीक रखने में विशेष लाभकारी माना जाता है। फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ कब्ज, पेट के सूजन, आंतों के रोग को नियंत्रित करने में सहायक माना जाता है।

इसके अलावा, फाइबर को कई तरह की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। फाइबर, कोलन कैंसर, हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज वाले रोगियों के लिए भी काफी आवश्यक होता है।  

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक आहार में रोजाना चुकंदर को जूस या सलाद के रूप में जरूर शामिल करें। यह त्वचा में निखार लाने के साथ आपको कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखने में सहायक है। 


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed