वजन कम करने के आसान तरीके ढूंढ रहे हैं, तो खबर आपके लिए है। बस करना होगा एक आसान-सा काम। च्युइंगम चबाकर वॉक। जापान में हुए एक शोध में सामने आया है कि च्युइंगम चबाकर रोजाना वॉक करने वालों का वजन तेजी से घटता है।
शोध के अनुसार, च्युइंगम खाकर कसरत करने से दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं, जिससे कैलोरी कम होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना कसरत करती हैं, तो उसके साथ च्युइंगम भी चबाएं, इससे आप अपना वजन जल्दी घटा सकती हैं।
इस शोध के लिए 21 से 69 उम्र के 46 लोगों को च्युइंगम खाकर टहलने को कहा गया था। इसके बाद पाया गया कि उन 46 लोगों के वजन कम हुए और किसी तरह का कोई नुकसान भी नहीं देखा गया।