फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: कोविड के घटते केस के बीच कुछ देशों में सामने आए इस गंभीर बीमारी के मामले, भारत की भी बढ़ गई चिंता

Tue, 19 Oct 2021 01:29 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 19 Oct 2021 01:29 PM IST
विज्ञापन
Canada have declared an outbreak of tuberculosis after two new variants found
कनाडा में टीबी आउटब्रेक - फोटो : istock

करीब दो साल के भयंकर प्रकोप के बाद दुनियाभर में फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामले कम होते दिख रहे हैं। भारत सहित तमाम देशों में रोजाना संक्रमण के केस पहले की तुलना में काफी कम रिपोर्ट हो रहे हैं। वैसे तो दुनिया अभी इस गंभीर महामारी से पूरी तरह बाहर भी नहीं आ पाई थी, कि कनाडा में तपेदिक (टीबी) के आउटब्रेक की खबरें सामने आ रही हैं। पिछले दिनों टीबी के 13 मामले सामने आने के बाद कनाडा में अधिकारियों ने उत्तरी सास्काचेवान प्रांत में टीबी आउटब्रेक की घोषणा कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक टीबी संक्रमितों के संपर्क में करीब 150 लोगों के आने की सूचना है, इसी को देखते हुए लोगों को विशेष सावधान रहने के लिए कहा गया है।



टीबी, एक गंभीर श्वसन रोग है जो फेफड़ों को प्रभावित करता है और जीवाणु संक्रमण से फैलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक चूंकि टीबी संक्रामक रोग है, ऐसे में इससे लोगों को विशेष बचाव की आवश्यकता होती है। कनाडा में टीबी आउटब्रेक की खबरें सामने आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

Canada have declared an outbreak of tuberculosis after two new variants found
टीबी आउटब्रेक के मामले - फोटो : pixabay

टीबी के दो नए वैरिएंट्स की पहचान
स्थानीय मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 8 अक्तूबर तक अस्पतालों में करीब 20 लोगों का इस बीमारी के लिए इलाज चल रहा है। तेजी से बढ़ते मामलों के देखते हुए अथाबास्का स्वास्थ्य प्राधिकरण (एएचए) ने टीबी आउटब्रेक की घोषणा की है। इसके अलावा अन्य रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस में वैज्ञानिकों ने टीबी के दो नए घातक वैरिएंट्स की पहचान की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह वैरिएंट्स अधिक प्रभावशाली हो सकते हैं, जिनसे बचाव के लिए विशेष उपाय करने की आवश्यकता होगी।

Canada have declared an outbreak of tuberculosis after two new variants found
बढ़ रहे हैं टीबी के मामले - फोटो : Pixabay

कनाडा में टीबी का आउटब्रेक
कनाडा के कॉलेज ऑफ फैमिली फिजीशियन द्वारा प्रकाशित एक पेपर के अनुसार, प्रति एक लाख की आबादी पर लगभग 4.6 मामलों की राष्ट्रीय दर के साथ, कनाडा दुनिया में टीबी के सबसे कम केस वाले देशों में से एक था। हालांकि पिछले दिनों सामने आए मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। टीबी के मामले ज्यादातर अप्रवासी लोगों में देखे जा रहे हैं। हाल ही में सामने आए प्रकोप के शिकार ज्यादातर वो लोग हुए हैं जिनके पास घर नहीं हैं, इनमें से कई एचआईवी पॉजिटिव भी पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Canada have declared an outbreak of tuberculosis after two new variants found
भारत में टीबी के केस - फोटो : iStock

भारत में टीबी के हालात
भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां टीबी को लेकर हाल के वर्षों में विशेष अभियान चलाकर इस रोग के मामलों को काफी कम करने के प्रयास किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 2019 में  (नवीनतम उपलब्ध) भारत के लिए टीबी के आंकड़े 2.64 मिलियन (26.4 लाख) अनुमानित किए थे।17 अक्टूबर, 2019 को जारी डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार टीबी रोगियों की सूची में भारत शीर्ष पर बना हुआ है।
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट में 2018 में दुनियाभर में एक करोड़ लोगों में टीबी होने का अनुमान लगाया गया था। दुनियाभर में टीबी के 27 फीसदी मामले अकेले भारत से ही आते हैं। यही कारण है कि कनाडा में टीबी आउटब्रेक के बाद भारत की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Canada have declared an outbreak of tuberculosis after two new variants found
टीबी से बचाव के करें उपाय - फोटो : Pixabay
टीबी से बचाव के लिए क्या करें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कुछ सावधानियां बरतकर टीबी संक्रमण के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके लिए अच्छा वेंटिलेशन सबसे आवश्यक है, क्योंकि टीबी के बैक्टीरिया हवा में कई घंटों तक मौजूद रह सकते हैं। इसके अलावा ऐसे स्थानों पर रहें जहां सूर्य का अच्छा प्रकाश मिलता हो, यूवी रेज में टीबी के बैक्टीरिया को मारने की क्षमता होती है। टीबी से बचाव के लिए हाइजीन को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढकने से टीबी के बैक्टीरिया का प्रसार कम होता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed