फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत: ब्रेन ट्यूमर होने के बाद क्या जी सकते हैं सामान्य जिंदगी? क्यों होती है ये समस्या और कब हो जाएं अलर्ट?

Mon, 19 Oct 2026 11:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Oct 2026 11:05 PM IST
सार

Brain Tumor Complications: ब्रेन ट्यूमर मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं की वृद्धि होने की स्थिति है। यह गैर-कैंसरकारी या कैंसरकारी दोनों हो सकता है। मरीज सामान्य जिंदगी जी पाएगा या नहीं, यह ट्यूमर के प्रकार, आकार, स्थान और इलाज पर निर्भर करता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार सिरदर्द, दौरे पड़ने या देखने-बोलने में परेशानी जैसी समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Can You Live a Normal Life After a Brain Tumor Saba Ali Khan brain tumor
ब्रेन ट्यूमर की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही दिमाग में अजीब सा डर घर कर जाता है, कहीं ये कैंसर तो नहीं है, क्या ब्रेन ट्यूमर होने के बाद जान बच सकती है?



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनियाभर में, मस्तिष्क और केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के ट्यूमर के कारण हर साल लगभग ढाई लाख लोगों की मौत हो जाती हैं, जो कैंसर से होने वाली कुल वैश्विक मौतों का लगभग 2.5% है। भारत में भी ब्रेन ट्यूमर को एक बड़े खतरे को तौर पर देखा जा रहा है, जिसके कारण हर साल बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है।

मस्तिष्क में असामान्य कोशिकाओं के बढ़ने को ब्रेन ट्यूमर कहा जाता है। अक्सर लोगों को लगता है कि ब्रेन ट्यूमर होने का मतलब जिंदगी खत्म हो गई है, जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर बार ब्रेन ट्यूमर खतरनाक हो ये जरूरी नहीं है। अगर समय रहते इसकी पहचान और इलाज हो जाए तो ट्यूमर के बढ़ने और इसके कारण होने वाले खतरों को कम किया जा सकता है।

मेडिकल साइंस में हुई प्रगति के कारण अब मरीज समय पर इलाज के बाद लंबे समय तक सामान्य जिंदगी जी सकते हैं। हालांकि ब्रेन ट्यूमर के बाद की स्थिति काफी हद तक इस बात पर निर्भर करती है कि ट्यूमर किस प्रकार का है, कितना बड़ा है और मस्तिष्क के किस हिस्से में है?

Trending Videos
Can You Live a Normal Life After a Brain Tumor Saba Ali Khan brain tumor
ब्रेन ट्यूमर की समस्या - फोटो : Adobe Stock

सबा खान को 27 की उम्र में हुआ था ब्रेन ट्यूमर

हाल ही में दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी और भारतीय ज्वेलरी डिजाइनर सबा अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 27 साल की उम्र में ब्रेन ट्यूमर हो गया था। उन्हें सिरदर्द या देखने में परेशानी जैसे कोई आम शुरुआती लक्षण भी नहीं थे। ट्यूमर का पता चलने के बाद उनके ब्रेन की सर्जरी भी हुई।

सबा बताती हैं, 27 साल की उम्र में अचानक मुझे यह समस्या हो गई। कोई चेतावनी नहीं थी, न ही आंखों से जुड़ी कोई दिक्कत थी और न ही सिरदर्द। ऐसा कुछ भी नहीं था जिससे मुझे लगे कि ब्रेन ट्यूमर हो सकता है। एक बार पब्लिक प्लेस में मुझे बेहोशी हो गई थी जिसके बाद हुई जांच में मुझे इस बीमारी का पता चला। एमआरआई स्कैन में उनके दिमाग के थर्ड वेंट्रिकल में एक शैडो दिखाई दी थी, जिसके आधार पर डॉक्टरों ने इस समस्या के बारे में पता लगाया।

पॉडकास्ट में शामिल न्यूरोसर्जन डॉ. मजदा टुरेल ने बताया कि इस बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। समय पर पहचान और इलाज से मरीज की स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सकता है।

Can You Live a Normal Life After a Brain Tumor Saba Ali Khan brain tumor
ब्रेन ट्यूमर के बाद होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe stock

क्या ब्रेन ट्यूमर के बाद सामान्य जिंदगी जी सकते हैं?

अमर उजाला से बातचीत में वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ आसिफ हुसैन बताते हैं, ब्रेन ट्यूमर का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में कैंसर का ख्याल आता है, पर हर ट्यूमर कैंसर नहीं होता। 
 

  • समय पर अगर बीमारी का पता चल जाए और इलाज हो जाए तो ज्यादा मरीज सामान्य दिनचर्या में लौट सकते हैं।
  • कुछ मामलों में इलाज के लिए  सर्जरी, रेडियोथेरेपी या कीमोथेरेपी की जरूरत हो सकती, जबकि कुछ धीमी गति से बढ़ने वाले ट्यूमर में डॉक्टर नियमित जांच के जरिए निगरानी करने की सलाह देते हैं।
  • बिना कैंसर वाले ट्यूमर कई मामलों में धीरे बढ़ते हैं, लेकिन मस्तिष्क पर दबाव डालने के कारण गंभीर समस्या पैदा कर सकते हैं।
  • वहीं कैंसर वाले ट्यूमर के इलाज और ठीक होने की संभावना इस बात पर निर्भर करती है कि ट्यूमर किस प्रकार और ग्रेड का है। इसी के आधार पर उपचार निर्भर करता है।

 
ज्यादातर मामलों में इलाज के बाद मरीज काम, पढ़ाई और सामान्य गतिविधियां कर सकते हैं।  कुछ को याददाश्त, बोलने, चलने या थकान से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं हालांकि इसे भी सहायक उपचार के माध्यम से ठीक किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Can You Live a Normal Life After a Brain Tumor Saba Ali Khan brain tumor
ब्रेन में ट्यूमर की समस्या - फोटो : Adobe Stock

ब्रेन ट्यूमर होता क्यों है?

डॉक्टर बताते हैं, ब्रेन ट्यूमर तब  होता है, जब मस्तिष्क या उसके आसपास की कोशिकाओं में बदलाव होने के कारण वे असामान्य तरीके से बढ़ने लगती हैं। हालांकि, ज्यादातर मरीजों में इसका सटीक कारण पता नहीं चलता।
 

  • कोशिकाओं के डीएनए में होने वाले बदलाव ट्यूमर का खतरा बढ़ाने वाले हो सकते हैं।
  • जिन लोगों का रेडिएशन से अक्सर संपर्क रहता है,उनमें ब्रेन ट्यूमर का जोखिम बढ़ सकता है।
  • जिन लोगों के पारिवार में पहले से किसी को ब्रेन ट्यूमर रहा हो उनमें आनुवंशिक रूप से ट्यूमर होने का खतरा हो सकता है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आपको बहुत तेज सिरदर्द की समस्या होती रहती है, बार-बार उल्टी हो रही है, दौरा पड़ने या बेहोशी की भी दिक्कत है तो इस बारे में डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। देखने, सुनने, बोलने, शरीर का संतुलन बनाने या शरीर के किसी हिस्से कमजोरी जैसी स्थितियों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की जरूरत होती है। इन स्थितियों में तुरंत आपातकालीन मेडिकल हेल्प लेना जरूरी है। 





--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed