फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैल्शियम की कमी को पूरी करेंगी ये चीजें, जोड़ों का दर्द होगा दूर

Tue, 07 Jan 2020 09:58 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 07 Jan 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
calcium deficiency disease joint pain and top calcium rich foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हड्डियों के कमजोर होने से जोड़ों में दर्द होने लगता है। यह एक ऐसी समस्या है जो हर वक्त परेशान करती है। असहनीय दर्द के कारण ना ही बैठते बनता है और ना ही ढंग से खड़े हो पाते हैं। आजकल के दौर में दर्द की इस समस्या से बुजुर्गों के साथ-साथ बच्चे और युवा भी परेशान हैं। खराब खानपान के साथ व्यायाम न करना आदि कई ऐसे कारण हो सकते हैं जिनके वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। खासकर सर्दियों के मौसम में हम अपने खानपान का बिल्कुल ध्यान नहीं रख पाते जिस वजह से कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी बेहद जरूरी है। सर्दियों में शरीर में विटामिन डी की भी कमी होने लगती है। आज हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से आप जोड़ों में दर्द की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में विस्तार से...

calcium deficiency disease joint pain and top calcium rich foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

सहजन
कैल्शियम से भरपूर सहजन जोड़ों के दर्द को दूर करने में बहुत मददगार है। आयुर्वेद में भी जोड़ों के दर्द के निवारण के लिए सहजन का उपयोग किया जाता है। सहजन में 92 तरह के मल्टीविटामिन्स, 46 तरह के एंटी आक्सीडेंट गुण, 36 तरह के दर्द निवारक और 18 तरह के एमिनो एसिड मिलते हैं। ऐसा माना जाता है कि मात्र 100 ग्राम सहजन में 5 ग्लास दूध के बराबर कैल्शियम होता है।

calcium deficiency disease joint pain and top calcium rich foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मशरूम
मशरूम कैल्शियम, फास्फोरस और प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। सर्दियों के मौसम में मशरूम का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
calcium deficiency disease joint pain and top calcium rich foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

रागी
रागी एक तरह का आनाज है जिसमें प्रचुर मात्रा में कैल्शिययम पाया जाता है। आप रागी के आटे से बने रोटी को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके आटे से बने रोटियां या पराठे के सेवन से आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
calcium deficiency disease joint pain and top calcium rich foods
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरी बीन्स
हरी बीन्स में विटामिन ए, सी, के, फाइबर, फोलिक एसिड, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है। इसके अलावा हरी बीन्स में आयरन, जिंक और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व सर्दियों में जोड़ों के दर्द के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed