फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूड़ों की परेशानी को न लें हल्के में, हो सकती है ये खतरनाक और लाइलाज बीमारी 

Thu, 20 Jun 2019 10:31 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 20 Jun 2019 10:31 AM IST
विज्ञापन
Brushing your teeth could prevent Alzheimer’s and other diseases
brushing teeth

अगर आपको दांतों और मसूड़ों की परेशानी हो रही है तो इसे हल्के में न लें क्योंकि आपको अल्जाइमर की बीमारी हो सकती है। शोधकर्ताओं का कहना है कि दांतों की बीमारी से अल्जाइमर का खतरा बढ़ता है। दरअसल, आप अपने दांतों और मसूड़ों को जिनता ज्यादा साफ रखेंगे अल्जाइमर का खतरा उतना ही कम होगा।

Brushing your teeth could prevent Alzheimer’s and other diseases
teeth
शोधकर्ताओं का कहना है कि मसूड़ों से हानिकारक एंजाइम दिमाग की तंत्रिका कोशिकाओं तक जा सकते हैं और इन्हें नष्ट कर सकते हैं। इससे दिमाग कमजोर हो सकता है और याददाश्त भी जा सकती है। यानी की मसूड़ों के सूजन, खून निकलने और दूसरी समस्याओं से उत्पन्न बैक्टीरिया मुंह के जरिए सीधे आपके दिमाग में जा सकते हैं। 
 
Brushing your teeth could prevent Alzheimer’s and other diseases
white teeth

शोधकर्ता माइडेल ने अपनी टीम के साथ मिलकर अल्जाइमर से पीड़ित 53 लोगों पर अध्ययन किया। इसमें 96 फीसदी अल्जाइमर के मरीजों में मसूड़ों की बीमारी देखने को मिली। आपको बता दें कि अल्जाइमर की बीमारी में इंसान की याददाश्त चली जाती है। फैसले लेने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। वह अपने सगे-संबंधियों के साथ ही यार-दोस्तों को भी भूलने लगता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brushing your teeth could prevent Alzheimer’s and other diseases
teeth
हालांकि अल्जाइमर की बीमारी ज्यादातर बुजुर्गों में ही देखने को मिलती है। लेकिन अगर दांतों और मसूड़ों को साफ नहीं रखा गया तो यह बीमारी आपको भी हो सकती है। नॉर्वे की बर्गन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध किया और दांतों और अल्जाइमर के बीच संबंध खोजा। यह अध्ययन साइंस एडवांसेज जर्नल में प्रकाशित हुआ है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इसके डीएनए सबूत मिले हैं कि मुंह से बैक्टीरिया दिमाग में जा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed