{"_id":"5c5d8291bdec22129c2da3a4","slug":"boost-your-energy-with-the-help-of-date-fruit","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जमकर खाएं यह फल, पुरुषों के लिए साबित होगा वरदान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए जमकर खाएं यह फल, पुरुषों के लिए साबित होगा वरदान
सर्दियों का मेवा कहलाए जाने वाला खजूर हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। विटमिन ए, बी और डी होने की वजह से इसे ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर खजूर हमें कई बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा यह स्ट्रेस को दूर करने में भी गुणकारी है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि पुरुषों के लिए खजूर सेक्स पावर को बढ़ाने का काम करता है।
2 of 8
weakness
एक स्टडी के मुताबिक, खजूर में अमीनो एसिड होते हैंं, जो पुरुषों में शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मददगार है। रोजाना दूध संग खजूर का सेवन करने से पुरुषों को काफी फायदा पहुंचता है।
3 of 8
high cholestrol
घुलनशील और अघुलनशील फाइबर होने के कारण खजूर पाचन तंत्र को भी स्वस्थ करने में मदद करता है। इसमे फैट की मात्रा बेहद कम होती है जिस वजह से इसको डाइट में शामिल करने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। बता दें, एक कप खजूर 400 कैलोरी के बराबर होता है। जो दैनिक आहार में जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
asthma
अस्थमा में कारगर
सर्दियों के दिनों में मौसम में हुए बदलावों के चलते बहुत सारे लोगों को अस्थमा की शिकायत होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद के मुताबिक, अस्थमा के मरीजों के लिए खजूर रामबाण इलाज है। ऐसे लोग रोजाना सुबह 1-2 खजूर जरूर खाएं। यह शरीर को गर्म रखता है और इसके साथ ही अस्थमा अटैक का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 8
stomach ache
कब्ज से राहत
खजूर में डायट्री फाइबर पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ करने में मदद करता है। जब आपका डाइजेस्टिव सिस्टम सही से काम करता है तो आपको कब्ज से राहत मिलती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।