हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है। लगातार बनी रहने वाली यह समस्या गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक जैसी जानलेवा स्थितियों का भी कारण बन सकती है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रक्तचाप के स्तर को कंट्रोल करने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन के नाम से भी जाना जाता है, इसे नियंत्रित रखने के लिए आहार और जीवनशैली दोनों पर ध्यान देना आवश्यक माना जाता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।
विशेषज्ञों की सलाह: हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए इस तरह से सोना है फायदेमंद, कंट्रोल में रहता है रक्तचाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइपरटेंशन के बारे में जानिए
हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के तरीकों के बारे में जानने से पहले यह जानना आवश्यक हो जाता है कि आखिर यह समस्या है क्या? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक धमनी की दीवारों के खिलाफ लंबे समय तक रक्त के बढ़े हुए दबाव की स्थिति को हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। हमारा हृदय कितना रक्त पंप करता है और धमनियों में रक्त प्रवाह के प्रतिरोध की मात्रा कितनी है, इस आधार पर रक्तचाप के स्तर का निर्धारण किया जाता है। नियमित रूप से सभी लोगों को इसकी जांच कराते रहना चाहिए।
हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है पर्याप्त नींद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सभी लोगों के लिए रोजाना रात में 6-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक हो जाता है, वहीं यदि आपको हाइपरटेंशन की समस्या है तो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। कुछ शोध बताते हैं कि जिन लोगों को नींद विकार या फिर निर्बाध नींद लेने में दिक्कत होती है, ऐसे लोगों में हाइपरटेंशन विकसित होने का खतरा अधिक हो सकता है। आइए जानते हैं कि सोने के तरीके का इस समस्या को कंट्रोल करने में क्या योगदान माना जाता है?
सोने के इस तरीके को माना जाता है फायदेमंद
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक सोने के तरीके का रक्तचाप के स्तर पर विशेष फर्क पड़ता है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में पाया कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए पेट के बल सोने की आदत काफी सहायक हो सकती है। रक्त वाहिकाओं पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए इस तरीके से सोना काफी फायदेमंद माना जाता है। स्लीप एपनिया जैसी समस्याओं में भी इस तरीके से सोने की आदत से लाभ मिलता है।
ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने वाले उपाय करना आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने के लिए सोने के तरीके और कुल अवधि दोनों पर विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना नींद पूरी करने और आहार को संतुलित बनाए रखने पर ध्यान देते रहना चाहिए जिससे रक्तचाप को कंट्रोल किया जा सके। इसके अलावा रक्तचाप की समस्या के शिकार लोगों को सोडियम के सेवन को कम करने के साथ दैनिक व्यायाम की आदत को भी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए।
---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।