{"_id":"69ddc0989fa6b37b800b026e","slug":"best-food-for-constipation-what-to-eat-when-you-have-constipation-2026-04-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Food For Constipation: दिन-रात रहते हैं कब्ज से परेशान? इनमे से एक चीज को डाइट में करें शामिल, मिलेगा आराम","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Food For Constipation: दिन-रात रहते हैं कब्ज से परेशान? इनमे से एक चीज को डाइट में करें शामिल, मिलेगा आराम
Tue, 14 Apr 2026 10:27 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 14 Apr 2026 10:27 AM IST
सार
Best Food For Constipation: अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो कुछ चीजों को अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। यहां हम इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कब्ज कैसे दूर करें?
- फोटो : AI
Best Food For Constipation: गलत खान-पान, पानी की कमी और तनाव के कारण पाचन तंत्र प्रभावित होता है, जिससे कब्ज की समस्या उत्पन्न होती है। इसे नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है और इससे पेट दर्द, सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
कब्ज कैसे दूर करें?
- फोटो : इंस्टाग्राम
1. पपीता
- पपीता फाइबर और पेपेन एंजाइम से भरपूर होता है।
- यह पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करता है और कब्ज कम करता है।
- इसे कच्चा, सलाद में या स्मूदी के रूप में लिया जा सकता है।
- गर्मियों में ठंडा पपीता खाने से पेट साफ रहता है और शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।
कब्ज कैसे दूर करें?
- फोटो : अमर उजाला।
2. मूंग दाल
- मूंग दाल पाचन के लिए सबसे आसान और हल्का स्रोत है।
- इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है, जो पेट में भोजन को पचाने में मदद करता है।
- मूंग दाल से बनने वाली खिचड़ी या सूप कब्ज कम करने और पेट को आराम देने में बहुत फायदेमंद होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कब्ज कैसे दूर करें?
- फोटो : Adobe stock
3. दही
- दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
- यह पाचन को सुधारता है और कब्ज के लक्षणों को कम करता है।
- रोजाना 1–2 कटोरी दही खाने से पेट हल्का रहता है।
- इसके सेवन से गैस, एसिडिटी जैसी परेशानियों में राहत मिलती है।
विज्ञापन
कब्ज कैसे दूर करें?
- फोटो : freepik.com
4. अलसी के बीज
- अलसी के बीज फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत हैं।
- इन्हें भिगोकर या पाउडर के रूप में खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
- अलसी पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराती है और पाचन में सहायक होती है।