फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दही-गुड़ के जबरदस्त फायदे, पेट की चर्बी घटाने से लेकर इन समस्याओं में भी हैं मददगार

Thu, 24 Dec 2020 02:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Dec 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
benefits of curd and jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह की चीजें खाते हैं। इनका नियमित रूप से सेवन भी करते हैं, ताकि शरीर को स्वस्थ रख सकें और बुढ़ापे में हमें स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां कम से कम हो सकें। कहते हैं कि जवानी का खाया-पिया ही बुढ़ापे में शरीर को लगता है और वो ही हमारे काम भी आता है। ऐसे में लोग कई खास तरह की चीजों का सेवन भी करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दो चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें मिलाकर खाने से आपको इन सब दिक्कतों से छुटकारा मिल सकता है।

benefits of curd and jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, ये दो चीजें हैं गुड़ और दही। इन दोनों चीजों को मिलाकर खाने से हमारे शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। इसका सबसे पहला फायदा है कि ये महिलाओं को मासिक धर्म में काफी आराम देता है। इस दौरान होने वाले दर्द को ये बेहद कम करने में काफी मददगार साबित होता है। इसके लिए आपको एक कटोरी दही में थोड़ा गुड़ मिलाकर खाना चाहिए, इससे इसमें आराम मिलता है। इसके अलावा महिलाओं को होने वाली एनीमिया की समस्या में भी इसे काफी लाभदायक माना जाता है।

benefits of curd and jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

शरीर में जब खून की कमी होती है, तो ये समस्या महिलाओं को उत्पन्न होती है। लेकिन अगर आप इस दौरान दही और गुड़ खाते हैं तो इससे शरीर में खून बढ़ता है, और इस बीमारी से आपका बचाव होता है। इसके अलावा अगर आप बढ़ते वजन से भी परेशान हैं, तो भी गुड़ और दही का मेल आपकी काफी मदद कर सकते हैं। दही कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होने के साथ ही बॉडी मास इंडेक्स को संतुलित बनाए रखती है और वजन घटान में मदद करती है। वहीं, गुड़ी भी पेट की चर्बी को घटाने और मेटाबॉलिक की दर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे वजन कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of curd and jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सर्दियों के मौसम में सर्दी-जुकाम की शिकायत काफी होती है। लेकिन गुड़ और दही के इस्तेमाल से इसमें काफी मदद मिलती है। जहां एक तरफ दही में जीवाणु रोधी गुण पाए जाते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य को अच्छा रखते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गुड़ में कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम मैगनीज और कॉपर पाया जाता है, जिससे खांसी-जुकाम ठीक होने में काफी मदद मिलती है।

विज्ञापन
benefits of curd and jaggery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके अलावा गुड़ में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल के नुकसान से बचाते हैं। इससे आगे चलकर भी कोई स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होती हैं। गुड़ खाने से भी आंतें मजबूत बनती हैं। शरीर के तापमान को भी गुड़ सही बनाए रखता है। यही नहीं, गुड़ खाने से सांस संबंधी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। वहीं, दही दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है, क्योंकि इसमें फास्फोरस और कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। दही पाचन तंत्र को अच्छी तरह से काम करने में मदद करती है, क्योंकि दही पचाने में बहुत ही आसान होती है।
 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed