अल्जाइमर जैसी बीमारी से रहना है दूर तो दिनचर्या में जरूर शामिल करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यादातर लोगों का यहीं मानना है कि बूढे होने पर यह बीमारी होना आम बात है लेकिन ऐसा नहीं है। सही दिनचर्या का ख्याल नहीं रखा गया तो किसी भी उम्र में अल्जाइमर जैसी बीमारी हो सकती है। इसमें रोजमर्रा से जुड़े कामों और बोलने में परेशानी हो सकती है। साथ ही चीजों को याद रखना मुश्किल हो जाता है।
लेकिन अगर दिनचर्या में कुछ सुधार किए जाएं तो इस बीमारी को होने से रोका जा सकता है। जिसमें से पहला कदम है पढ़ना। अगर कोई इंसान रोज कुछ न कुछ पढ़ता रहता है तो इससे दिमाग सक्रिय रहता है।
दिमाग को हमेशा सक्रिय रखना है तो कुछ लिखने की आदत डालें। ये कुछ भी हो सकता है जो आपको पसंद हो। चाहे रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी बात या फिर कोई कहानी, कविता कुछ भी।
अपना शौक पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है। अगर आपको कोई वाद्ययंत्र बजाना पसंद है तो उसे सीखने का अभ्यास करें। संगीत मस्तिष्क को आराम दिलाने के साथ ही याददाश्त बढ़ाने में भी मदद करता है।