फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

30 की उम्र के बाद आती हैं ये दिक्कतें, आप भी संभल कर रहिए

Thu, 30 Jun 2016 02:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 30 Jun 2016 02:20 PM IST
विज्ञापन
after 30 age problems and their solutions
- फोटो : wisegeek.org
30 साल की उम्र के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। 20 से 30 साल की उम्र तक शरीर के जो ऑर्गन और टिश्यूज डेवलपमेंट के लेवल पर रहते हैं, 30 के बाद उनकी क्षमता में कमी होनी शुरू हो जाती है। बाल सफेद होने लगते हैं, आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है, मेमोरी कम होने लगती है। इन बदलावों को पूरी तरह से रोका तो नहीं जा सकता लेकिन कुछ उपायों से इनकी स्पीड को कम जरूर किया जा सकता है या फिर कुछ हद तक इन्हें कंट्रोल किया जा सकता है।


आइए जानते हैं कौन से हैं ये शारीरिक बदलाव और इन बदलावों की रफ्तार को रोकने वाले कुछ उपायों के बारे में भी।
 

30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात

after 30 age problems and their solutions
- फोटो : shutterstock.com
त्वचा या स्किन

30 की उम्र के बाद शरीर में कोलजन कम बनने से स्किन सिकुड़ने लगती है। त्वचा का मॉइश्चर कम होने लगता है।

उपाय- काफी ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। चेहरे पर सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर लगाएं। बहुत अधिक मात्रा में फलों का भी सेवन करें।

30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात

after 30 age problems and their solutions
- फोटो : shutterstock.com
आंखें

उम्र का असर आंखों पर भी बहुत पड़ता है। पलकें सिकुड़ने लगती हैं। आंखों की रोशनी कमजोर होने लगती है और आंखों में ड्रायनेस बढ़ जाता है।

उपाय- बहुत अधिक मात्रा में फल खाएं एवं जूस पिएं। मोबाइल और कंप्यूटर पर ज्यादा देर तक काम न करें। रेगूलर आंखों का चेकअप कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात

after 30 age problems and their solutions
- फोटो : redbookmag.com
दिमाग या ब्रेन 

30 की उम्र के बाद से ही दिमाग पर ज्यादा असर पड़ने लगता है। ब्रेन सेल्स सिकुड़े लगते हैं। पहले की तुलना में ब्रेन में बनने वाले कई कैमिकल कम हो जाते हैं। मेमोरी भी कमजोर होने लगती है। 

उपाय- खाने में हरी सब्जियां ज्यादा लें। फलों का भी सेवन करें। रोज एक्सरसाइज करें। ब्रेन को एक्टिव बनाए रखने वले गेम्स खेलें जैसे शतरंज, कार्डस, चाइनिज चेकर्स।
 
विज्ञापन

30 की उम्र के बाद क्या होती हैं शारीरिक परेशानियां और कैसे पाएं इससे निजात

after 30 age problems and their solutions
- फोटो : shutterstock.com
बाल

बालों का अधिक मात्रा में सफेद होना भी 30 के बाद ही शुरू होता है। शरीर में मेलानिन पिगमेंट के कम होने से बाल सफेद हो जाते हैं। पुरुषों में 30 के बाद बाल झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है।

उपाय- कैल्शियम, आयरन और प्रोटीन युक्त खाना ज्यादा से ज्यादा खाएं। स्मोकिंग न करें। स्ट्रेस और डिप्रेशन से भी दूर रहें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed