देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की वजह से संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा देखा जा रहा है। वहीं, हर दिन काफी संख्या में मरीजों की जान भी जा रही है। ऐसे में लोगों को बेवजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है, और साथ ही ज्यादातर राज्यों ने अपने वहां लॉकडाउन लगा रखा है। लेकिन इन सबके बीच काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंटस्ट्रियल रिसर्च द्वारा प्रकाशित किया गया एक रिसर्च पेपर इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि एबी और बी बल्ड ग्रुप के लोगों को कोविड-19 से काफी ज्यादा बचकर रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
कोरोना अलर्ट: अगर आपके भी हैं ये ब्लड ग्रुप, तो आपको इस वायरस से बरतने चाहिए ज्यादा एहतियात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंटस्ट्रियल रिसर्च की तरफ से जो रिसर्च पेपर प्रकाशित किया गया है, उसमें दावा किया गया है कि बाकी ब्लड ग्रुप्स की तुलना में एबी और बी बल्ड ग्रुप वाले लोगों को कोरोना वायरस ज्यादा प्रभावित कर रहा है। ऐसे में इन लोगों को संभलकर रहने की ज्यादा जरूरत है।
वहीं. ये रिपोर्ट बताती है कि जो लोग शाकाहारी हैं उनकी तुलना में मांस खाने वाले लोगों में कोविड-19 के खतरे की संभावना ज्यादा है। देशभर के 10 हजार सैंपल साइज के आधार पर ये दावा किया गया है। इसका विश्लेषण 140 डॉक्टरों की एक टीम ने किया है, जिसमें पाया गया है कि जो लोग शाकाहारी खाने का सेवन करते हैं उनकी संख्या में कोरोना वायरस की चपेट में वो लोग ज्यादा हैं जो मांसाहारी भोजन करते हैं। वहीं, शाकाहारी खाने में हाई फाइबर ही इस बड़े अंतर की वजह है।
अध्ययन ये भी बताता है कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप एबी है, वो काफी संख्या में कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, बी ब्लड ग्रुप के लोगों के संक्रमित होने की संभावना इससे थोड़ी कम है। जबकि O ब्लड ग्रुप के लोगों में सबसे कम सीरोपॉजिटिविटी देखी गई है।
स्रोत और संदर्भ:
council of scientific and industrial research
https://www.csir.res.in/
अस्वीकरण नोट: यह लेख काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंटस्ट्रियल रिसर्च की तरफ से प्रकाशित किए गए रिसर्च पेपर के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। अमर उजाला राउटर्स के इस अध्ययन और दवा को लेकर कोई दावा नहीं करता है। बिना डॉक्टरी सलाह के दवा के इस्तेमाल नुकसानदायक हो सकता है।