{"_id":"606403c73b8dbb3b14317a4b","slug":"dwayne-johnson-net-worth-car-collection-and-private-jet-the-rock-lifestyle-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ड्वेन जॉनसन: 2350 करोड़ रुपये की संपत्ति के हैं मालिक, कुछ ऐसा है 'द रॉक' का लाइफस्टाइल","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
ड्वेन जॉनसन: 2350 करोड़ रुपये की संपत्ति के हैं मालिक, कुछ ऐसा है 'द रॉक' का लाइफस्टाइल
ड्वेन जॉनसन एक जाने-माने अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में दुनियाभर के लोग पसंद करते हैं। उन्होंने अब तक एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं, जिनमें द स्कोर्पियन किंग, द रनडाउन, फास्ट एंड फ्यूरियस आदि शामिल हैं। उनकी कद-काठी को देख कर इतना तो अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि वह जरूर एक बॉडी बिल्डर होंगे या रहे होंगे। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप बिल्कुल सही हैं। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई फाइटर रह चुके हैं। उन्हें अबतक के महान कुश्तीबाजों में से एक माना जाता है। उन्होंने कई प्रतियोगिताएं जीती हैं। इसलिए उन्हें 'द रॉक' के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं ड्वेन जॉनसन की संपत्ति के बारे में और साथ ही उनका लाइफस्टाइल भी...
2 of 7
ड्वेन जॉनसन
- फोटो : Instagram/therock
साल 2018 में प्रतिष्ठित पत्रिका फोर्ब्स ने एक आंकड़ा जारी किया था, जिसमें ड्वेन जॉनसन को दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाला एक्टर बताया गया था। फोर्ब्स के मुताबिक, उन्होंने उस साल 124 मिलियन डॉलर यानी 850 करोड़ रुपये से भी अधिक की कमाई की थी।
ऐसा नहीं है कि ड्वेन जॉनसन हमेशा से अमीर थे, बल्कि उन्होंने साल 2018 में एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये बताया था कि उन्होंने जब रेसलिंग की दुनिया में कदम रखा था तो एक मैच के लिए उन्हें महज 40 डॉलर मिलते थे और आज वह एक साल में करोड़ों-अरबों की कमाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ड्वेन जॉनसन
- फोटो : Instagram/therock
द सन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ड्वेन जॉनसन 320 मिलियन डॉलर यानी करीब 2350 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी आलीशान जिंदगी की अगर बात करें तो उन्हें महंगी कारों का बहुत शौक है। उनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं, जिसमें लैम्बोर्गिनी, फेरारी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 7
ड्वेन जॉनसन
- फोटो : Instagram/therock
ड्वेन जॉनसन कई आलीशान घरों के मालिक भी हैं। अमेरिका के फ्लोरिडा में उनका एक विला है, जिसकी कीमत करीब 37 करोड़ रुपये है। वहीं पांच बेडरूम वाले एक दूसरे विला की कीमत करीब 23 करोड़ रुपये है। साल 2012 में उन्होंने कैलिफोर्निया में भी एक छह कमरों वाला घर खरीदा था। उस समय इसकी कीमत करीब 33 करोड़ रुपये है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।