Diwali Rangoli Designs For Beginners: दिवाली पर दीप जलाने से पहले घर-आंगन को रंगों से सजाना पारंपरिक और महत्वपूर्ण है। रंगोली बनाने की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है। दीपावली पर रंगोली बनाने से न केवल घर का सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि शुभता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी मानी जाती है। कहा जाता है कि जिस घर की दहलीज़ पर रंगोली बनती है, वहां माता लक्ष्मी का आगमन होता है। माना जाता है कि रंगोली नकारात्मक ऊर्जा को रोकती है और शुभ ऊर्जा का स्वागत करती है। इसे देवी लक्ष्मी का स्वागत करने और बुरी शक्तियों को दूर रखने के लिए बनाया जाता है।
Diwali Rangoli Design Ideas: इस दिवाली बनाएं 5 आसान लेकिन खूबसूरत रंगोली डिजाइन, जिन्हें देख सब कहेंगे- वाह
Diwali Rangoli Designs For Beginners : दिवाली पर रंगोली बनाने के आसान और खूबसूरत डिज़ाइनों के साथ जानिए इसका धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व। घर की दहलीज़ पर रंगोली से आमंत्रित करें माता लक्ष्मी को और फैलाएं शुभता की रोशनी।
दिवाली के लिए रंगोली डिजाइन आइडियाज
लक्ष्मी पदचिह्न रंगोली
मां लक्ष्मी के पदचिह्न वाली रंगोली डिजाइन माता लक्ष्मी के आगमन का प्रतीक होती है। घर के मुख्य द्वार पर छोटे-छोटे पैरों के निशान और कमल का फूल बना सकते हैं। अगर आंगन बड़ा है या बड़ी रंगोली डिजाइन बनाना चाहते हैं तो तस्वीर जैसी रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
Dhanteras Wishes In Hindi: धनतेरस पर इन शुभकामना संदेशों को भेज पाएं माता लक्ष्मी की कृपा
दीपक और मंडल डिजाइन
गोलाकार मंडल पैटर्न में दीपक, फूल और पत्तियों की आकृति बनाएं। ये पारंपरिक और सुंदर लगती है।
Diwali 2025 Budget Travel Ideas: दिल्ली से सिर्फ कुछ घंटे दूर, ये जगहें आपकी दिवाली बना देंगी यादगार
हाथी और कमल वाली रंगोली
इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। हाथी मुख, स्वर्ण सिक्के, कमल के फूल इन सभी आकृतियों को जोड़कर रंगोली डिजाइन बना सकते हैं।
फूलों वाली रंगोली
गेंदे, गुलाब, चमेली और पत्तियों से बनी रंगोली प्राकृतिक खुशबू के साथ घर को सुंदर बनाती है। इसमें फूलों और पत्तियों को जोड़कर आकर्षक डिजाइन बना सकते हैं।
Diwali 2025 Decoration Ideas: दिवाली पर पुरानी चीजों से ऐसे सजाएं घर, ताकि मिले नया लुक और नई ऊर्जा