फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet And Health: कम कैलोरी वाली इन चीजों को करें डाइट में शामिल, सेहत को मिलेगा अधिक फायदा

Thu, 22 Dec 2022 03:21 PM IST
स्वाति शैवाल लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Thu, 22 Dec 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Diet and health: less calories more benefits, try these foods
आप कितनी मात्रा में क्या खाते हैं यह महत्वपूर्ण है - फोटो : Istock

चाहे वजन घटाना हो या फिट रहने के प्रयत्न हों, सबसे पहला कदम होता है डाइट को लेकर प्रयोग करना। भूख पर नियंत्रण रखने से लेकर विभिन्न तरीकों की डाइट अपनाने तक कई विकल्प अपनाये जाते हैं। जबकि स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ एक मंत्र को याद रखना जरूरी है, वह है शरीर को जितनी जरूरत है उतना पोषण सही तरीके से देने की। आपके भोजन और उसके पाचन का संतुलन जितना अच्छा होगा, उतना ही शरीर पर अच्छा असर दिखेगा। यही कारण है कि विशेषज्ञ कैलोरी की गणना को समझने की सलाह देते हैं। 



कैलोरी से सीधा मतलब है शरीर को मिलने वाली ऊर्जा। यदि यह कम है तो भी असंतुलन है और ज्यादा है तो भी। रोजाना के अपने कैलोरी  इंटेक को ध्यान में रखकर आप फिट रहने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। एक बार यह अंदाजा समझ में आ जाए तो फिर इसे रूटीन में लाने में दिक्कत नहीं होती। आप कम कैलोरी में पेट भी भर सकते हैं। जानिए कैसे। 

Diet and health: less calories more benefits, try these foods
नाश्ते को बनायें हेल्दी विकल्प - फोटो : pixabay

नाश्ते में करें परिवर्तन 

ये सबसे अच्छा तरीका है डाइट को संतुलित रखने का। नाश्ता चाहे सुबह का हो, शाम की चाय के साथ या फिर यूं ही दिन में छोटी मोटी भूख वाला नाश्ता, यदि इसमें आप पौष्टिक विकल्पों को संतुलित मात्रा में शामिल करते जाते हैं तो समझिये 70 प्रतिशत जीत आपको हासिल हो सकती है। चाहे फिर मामला डाइटिंग का हो या फिर वेट कंट्रोल और वेट लॉस का। तो अपने नाश्ते में ऐसे पदार्थों को जरूर शामिल करें जिनमें पोषण और पेट भरने की सन्तुष्टि अधिक हो और नुकसान न हो। जो पदार्थ कम कैलोरी में अधिक फायदा दे सकते हैं, उनमें शामिल हैं-

Diet and health: less calories more benefits, try these foods
पेट भरने का शानदार विकल्प - फोटो : Pixabay

धानी और पॉपकॉर्न

यूँ मक्का को भारी अनाजों में माना जाता है। आमतौर पर वजन घटाने के लिए ज्वार को अधिक अच्छा विकल्प माना जाता है लेकिन पॉपकॉर्न का मामला थोड़ा अलग है। यदि आप बिना अतिरक्त तेल मसाले और नमक के पॉपकॉर्न बनाते हैं तो यह कम कैलोरी के साथ पेट भरने  का शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। यह साबुत अनाज भी है और फाइबर से भरपूर भी। शोध पॉपकॉर्न के सेवन को इसलिए भी फायदेमंद बताते हैं क्योंकि इससे ह्रदय रोग, डायबिटीज और कुछ प्रकार के कैंसर की आशंका कम हो सकती है। हां, लेकिन बाजार में मिलने वाले मसाले और चीज से भरे पॉपकॉर्न इस श्रेणी में नहीं आते। इसी प्रकार ज्वार, बाजरे या चावल की धानी भी सादी खाने पर यही फायदा देती है। एक बार में एक बड़ा कटोरा भर पॉपकॉर्न खाये जा सकते हैं, इससे ज्यादा नुकसान दे सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diet and health: less calories more benefits, try these foods
ताजा पनीर है बहुत फायदेमंद - फोटो : iStock

पनीर और दही 

पेट के गुड बैक्टीरिया के मामले में तो दही को बेस्ट माना ही जाता है। दही पेट को भरने की अनुभूति भी देता है और पानी की भी पूर्ती करता है। सबसे ख़ास बात यह कि इसका उपयोग कई तरह से किया जा सकता है। लस्सी, फ्रूट या सलाद के साथ या खाली भी आप इसे खा सकते हैं। यदि भोजन में सब्जी या दाल अधिक मसाले वाली हों तो भी इसका उपयोग रोटी के साथ किया जा सकता है। दक्षिण भारत में तो सुबह का नाश्ता ही आमतौर पर दही में भीगे पोहे का होता है। पनीर को भी बिना तेल या घी में पकाये, बिना ग्रेवी डाले खाया जा सकता है (इसे घर पर बने छेने के रूप में भी खाया जा सकता है)। इसके लिए नॉन स्टिक तवे या कड़ाही में एकदम जरा सा ऑलिव ऑइल या घर का घी लगाकर पनीर को हल्का भूरा सेक लें और फिर सलाद की ड्रेसिंग में, फ्रूट्स के साथ या फिर भाप में पके रवे और आटे के मोमोज़ में स्टफिंग के रूप में खाएं। आप चाहें तो चुटकी भर नमक और काली मिर्च छिड़ककर इन्हें खाली भी खा सकते हैं। ये दोनों ही खाद्य प्रोटीन और कैल्शियम दोनों का बेहतरीन स्रोत हैं। 

विज्ञापन
Diet and health: less calories more benefits, try these foods
गुणों से भरे सूखे मेवे - फोटो : Social Media

बादाम, पिस्ता और अखरोट 

ड्राय फ्रूट्स हमेशा से स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले खाद्य के रूप में पहचाने जाते रहे हैं। दिल  की सेहत से लेकर दिमाग को ऊर्जा देने तक में बादाम और अखरोट जैसे सूखे मेवे काम आते हैं। खासकर सर्दियों के दिनों में। बस यहाँ मात्रा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। एक सामान्य वयस्क के लिए दिनभर में 6-8 बादाम, 6- 8 अखरोट (दो टुकड़ों में) और 8-10 पिस्ता के दाने काफी हैं। इन्हें आप दिन की शुरुआत में ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं, शाम की चाय के साथ या फिर बीच में भूख लगने पर। ये फाइबर के साथ ही भरपूर मात्रा में खनिज भी देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed