चश्मे को यूं तो हम रोजाना पहनने से पहले साफ करते हैं लेकिन फिर भी कई बार ये कहीं यदि रखा रह जाता है, गिर जाता है, किसी अन्य वस्तु से रगड़ा जाता है तो इस पर गंदा सा स्क्रैच आ जाता है जो कि किसी को भी पसंद नहीं होता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि कुछ आसानी तरीकों से चश्मे के शीशे पर लगे स्क्रैच को हम खुद से मिटा लें। अगली स्लाइड्स से जानें वे आसान तरीके जिनसे मिट जाते हैं स्क्रैच।
इन आसान तरीकों से मिटाएं चश्मे पर लगा स्क्रेच, चश्मे को फ्रिज में रखकर भूल जाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिटाइजर
सैनिटाइजर न सिर्फ हमारी सुरक्षा करता है बल्कि यह चश्मे को साफ करने के लिए भी एकदम सही चीज है। सैनिटाइजर में मौजूद अल्कोहल चश्मे को अच्छे से साफ कर सकता है। चश्मे को साफ करने के लिए एक माइक्रोफाइबर कपड़े या सूती कपड़े का करें। सैनिटाइजर की कुछ बूंदे चश्मे पर डाल दें और फिर कपड़े से चश्मे को रब करें। ऐसा करने से शीशे एकदम नए हो जाएंगे।
मोम
मोमबत्ती को धीरे-धीरे चश्मे पर उस स्थान पर रगड़ें, जहां स्क्रैच पड़ा है। फाइबर ग्लास के लिए यह उपाय बहुत अच्छा है। जब मोम से वो स्क्रैच पूरी तरह से ढंक जाए तो अब एक साफ कपड़ा लेकर इसे साफ करना शुरू करें। यदि मोम लगा रहता है तो गीले कपड़े से उसे हटाएं। चश्मा पहले की तरह ठीक हो जाएगा।
बेकिंग सोडा
थोड़ा सा बेकिंग सोडा और पानी लेकर एक मिश्रण तैयार करें और उसे उस स्थान पर लगाएं जहां पर स्क्रैच हो गया है। थोड़ी देर चश्मे को ऐसे ही रखे रहने दें, फिर साफ कपड़े से पोछ लें। ध्यान रखें कि मिश्रण में बहुत अधिक पानी न डालें। चश्मे को आहिस्ता-आहिस्ता साफ करेंं, स्क्रैच गायब हो जाएगा।
सफेद सिरका
किचन में मौजूद रहने वाला सफेद सिरका बेहद काम का होता है। आपके चश्मे को साफ करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। सफेद सिरके में थोड़ा बेकिंग सोडा मिला लें। इससे चश्मे को रब करें और स्क्रैच से निजात पाएं।