फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2022 Celebration Ideas: घर पर ही करना है क्रिसमस सेलिब्रेट तो इन तरीकों को अपनाएं

Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 25 Dec 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2022 Celebration Ideas Things To Do On Christmas Eve At Home In Hindi
घर पर क्रिसमस सेलिब्रेशन के आइडिया - फोटो : Istock

Christmas 2022 Celebration Ideas: क्रिसमस के त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता रहती है। क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है लेकिन विश्व भर के देश क्रिमसम का पर्व मनाते हैं। भारत में भी लोग क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार करते हैं, खासकर बच्चे। इस दिन लोग घर पर पार्टी रखते हैं। परिवार, रिश्तेदार, आस पास पड़ोस के लोगों और दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी का भरपूर मजा लेते हैं। कई लोग सर्दी की छुट्टियां शुरू होने के कारण ट्रिप पर भी जाते हैं। हालांकि सबसे ज्यादा ट्रेंड क्रिसमस पर हाउस पार्टी का रहता है। ऐसे में अगर आप किसी ट्रिप पर नहीं जा रहे और इस बार घर पर ही क्रिसमस का पर्व मना रहे हैं तो कुछ टिप्स को अपनाकर इस पर्व को मजेदार तरीके से मना सकते हैं। घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए यहां कुछ आइडियाज दिए जा रहे हैं।

Christmas 2022 Celebration Ideas Things To Do On Christmas Eve At Home In Hindi
क्रिसमस पार्टी - फोटो : iStock

क्रिसमस हाउस पार्टी

क्रिसमस के मौके पर घर पर ही पार्टी का आयोजन करें। पार्टी के लिए खास डेकोरेशन कर सकते हैं। क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं। इसके अलावा और भी सारे आइडियाज को अपनाकर क्रिसमस के जश्न को यादगार बनाया जा सकता है।

Christmas 2022 Celebration Ideas Things To Do On Christmas Eve At Home In Hindi
सजावट - फोटो : pixabay

सजावट

क्रिसमस में घर पर पार्टी कर रहे हों या नहीं, सजावट करके दिन को खास बना सकते हैं। घर पर बच्चों को क्रिसमस की सजावट आकर्षित करेगी, साथ ही त्योहार पर रौनक भी लगेगी। आप चाहें तो इस मौके पर लाइट्स से सजावट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2022 Celebration Ideas Things To Do On Christmas Eve At Home In Hindi
क्रिसमस ट्री - फोटो : pixabay

क्रिसमस ट्री सजाएं

बिना क्रिसमस ट्री के यह पर्व अधूरा लगता है। आप क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं। बाजार में आपको क्रिसमस ट्री मिल जाएंगे, जिसे आसानी से डेकोरेट कर सकते हैं और घर के कोने में रख सकते हैं। पार्टी में क्रिसमस ट्री बहुत ही शानदार लगेगा। अगर आपको क्रिसमस ट्री न मिल रहा हो तो किसी डेकोरेशन प्लांट को सजाकर भी रौनक लाई जा सकती हैँ। इसमें रिबन, छोटे छोटे मैसेज नोट, तस्वीर सजा सकते हैं।

विज्ञापन
Christmas 2022 Celebration Ideas Things To Do On Christmas Eve At Home In Hindi
क्रिसमस केक - फोटो : istock

खाना

भारत में कोई भी त्योहार बिना व्यंजनों के अधूरा होता है। क्रिसमस पर भी अच्छा खाना, कुछ मीठा, केक आदि के जरिए त्योहार को खास बना सकते हैं। पार्टी है तो स्पेशल मेन्यू रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed