फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट 2019: बजट से महिलाओं को हुआ फायदा, जानिए कैसे रहेंगे पर्स में ज्यादा पैसे

Fri, 01 Feb 2019 04:33 PM IST
हरगोविंद विश्वकर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: हरगोविंद विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Feb 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
budget 2019 Know how this budget is very beneficial for women
indian budget 2019 - फोटो : PTI

पैसे मोदी सरकार ने शुक्रवार को अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें कई बड़े ऐलान किए, जिसका फायदा घरेलू महिलाओं को होने वाला है। इस बार के बजट से महिलाओं के चेहरे पर खुशी है और हो भी क्यों न आखिर टैक्स के कटने वाले रुपये अब उनके पर्स में जो होंगे। आइए जानते हैं कि इस बार के अंतरिम बजट से महिलाओं को क्या फायदा होगा।

budget 2019 Know how this budget is very beneficial for women
सांकेतिक तस्वीर

इस बार के अंतरिम बजट से घरेलू महिलाओं के साथ-साथ कामकाजी महिलाओं को भी फायदा होने वाला है। सरकार ने इस बार के अंतरिम बजट में बड़ा ऐलान किया है कि पांच लाख तक के आय वाले लोग अब टैक्स नहीं देंगे। इससे टैक्स से जाने वाला पैसा अब घर में ही रहेगा। हालांकि इससे पहले ढाई लाख से अधिक आय वाले व्यक्ति टैक्स जमा करते थे। कामकाजी महिलाओं को भी जिनकी पांच लाख तक की कमाई है अब उन्हें भी टैक्स नहीं देना होगा।
 

budget 2019 Know how this budget is very beneficial for women
LPG cylinder

अंतरिम बजट पेश होने से पहले ही गुरुवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने एक बड़ी राहत दी। इन कंपनियों ने गुरुवार के मध्यरात्रि से सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में 1.46 रुपये, जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 30 रुपये की कटौती की है। गैस सिलेंडर के दाम कम होने का असर महिलाओं के किचन पर भी पड़ेगा। किचन का बजट मैनेज होगा और पैसे की बचत भी होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
budget 2019 Know how this budget is very beneficial for women
बजट 2019

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में कहा कि सरकार ने महिलाओं को क्लीन फ्यूल उपलब्ध कराया, जिससे उनकी सेहत ठीक रहे। टैक्स स्लैब में बदलाव के साथ-साथ महिलाओं के लिए 40 हजार रुपए तक के लोन को कर्ज मुक्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
budget 2019 Know how this budget is very beneficial for women
Maternity Leave
इसके अलावा मैटरनिटी लीव बढ़ाकर और प्रेग्नेंट महिलाओं की आर्थिक मदद के लिए पीएम मातृ योजना की घोषणा की है। यह महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद है। वहीं सरकार ने श्रमिक की मौत पर 2.5 लाख रुपये की बजाय अब 6 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed