भैया दूज भाई-बहन के रिश्ते, उनके प्यार के बंधन का त्योहार है। क्यों न इस बार इस खास दिन भाई के लिए खुद मिठाई बनाकर उसे सरप्राइज दें। अब आप सोच रहे होंगे कौन इतनी मेहनत करेगा। तो आपको बता दें हम आपको ऐसी रेसिपी बताएंगे जिसे घर में आप आसानी से बना सकती हैं और सबका दिल जीत सकती हैं। इस बार भैया दूज 29 अक्टूबर को है। आइए जानते हैं घर पर मलाई बर्फी बनाने की आसान रेसिपी...
भैया दूज 2019: घर पर बनी मलाई बर्फी से भाई का मुंह कराएं मीठा, 10 मिनट में हो जाएगी तैयार
सामग्री
4 कप चूरा किया हुआ मावा
2 बड़ा चम्मच घी
1/2 कप दूध
1/4 फिटकरी का पाउडर
1 कप शक्कर
पिस्ता और कटे हुए बादाम
मलाई बर्फी बनाने की विधि
मलाई बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध और मावा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें पकाते समय इस मिश्रण को लगातार हिलाते रहें। अब इसमें फिटकरी पाउडर मिलाएं और अच्छे से मिला लें। अब इसमें शक्कर डालें और कुछ देर तक पकाएं।
अब एक एल्युमिनियम के बॉक्स को ग्रीस करें और उस पर पिस्ता और कटे हुए बादाम को डालें। अब इस मिश्रण को बॉक्स से निकालें और पूरे दिन के लिए सेट होने के लिए छोड दें। अब इसके जमने के बाद छोटे- छोटे पीस में चाकू की मदद से काट लें। आपकी मलाई बर्फी बनकर तैयार है।