भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज ने कई पदों के लिए आवदेन मंगाए हैं।
सीनियर कंसल्टेंट (आयुर्वेद), जेआरएफ (आयुर्वेद), फार्मासिस्ट और ड्राइवर के पदों पर भर्ति होनी है। सभी की शैक्षणिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग है।
25/27/35/65 वर्ष की आयु सीमा के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु पदों के अनुसार निर्धारित होंगी। भर्तियां साक्षात्कार के जरिए सीधे होगा।
उम्मीदवार वेबसाइट
www.ccras.nic.in से आवेदन पत्र के प्रारुप को डाउनलोड कर उसे भरें। भरे हुए आवेदन पत्र के साथ मांगे गए दस्तावेजों की प्रतियों को साथ लेकर नीचे दिए गए पते पर साक्षात्कार के लिए पहुंच जाएं।
साक्षात्कार का स्थल- ऑफिस ऑफ द असिस्टेंट डायरेक्टर इनचार्ज,
रीजनल आयुर्वेद रिसर्च इंस्टीट्यूट, तड़ोंग,
गंगटोक, सिक्किम