फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या हो गई है आपकी उम्र 50 के पार, ये हैं नौकरी पाने के सुपरहिट टिप्स

Wed, 17 May 2017 06:40 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Wed, 17 May 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
superhit tips for getting job after the age of 50 years

नौकरी खोजना हमेशा से असहज कर देने वाला काम रहा है लेकिन अगर आप 50 पार कर चुके हैं तो ये अनुभव ज्यादा खराब हो सकता है। मानव संसाधन विकास कंसल्टेंट अडेक्को ने 2014 में एक रिपोर्ट में पब्लिश की थी जिसके मुताबिक 55 साल की उम्र के बाद में नौकरी हासिल करना बहुत मुश्किल होता है। रिपोर्ट के अनुसार नौकरी के प्रस्तावों में केवल 0.5 फीसदी ही इस उम्र के लोग होते हैं। इनके बाद बारी आती है 45 से 54 वर्ष की उम्र के लोगों की जिनके लिए 6.1 फ़ीसदी जॉब ऑफर बचते हैं।

क्या हो गई है आपकी उम्र 50 के पार, ये हैं नौकरी पाने के सुपरहिट टिप्स

superhit tips for getting job after the age of 50 years

इसके अलावा कंसल्टेंट ली हेच हैरिसन का कहना है कि 50 पार कर गए लोगों के साथ एक बड़ी समस्या ये है कि लंबे समय तक काम करते रहने के दौरान वो नौकरी बदलने का हुनर नहीं सीख पाते। हालांकि कई नौजवानों को बायोडाटा बनाने और इंटरव्यू देने की आदत पड़ जाती है और यही काम कई दूसरे बुज़ुर्ग हो रहे बेरोजगारों के लिए मुसीबत बन जाता है। इसलिए एम्प्लॉयर को ये समझाना कि नौकरी के लिए आप सबसे बेहतर व्यक्ति हैं और आपका अनुभव ही आपकी पूंजी है जरूरी हो जाता है। इस लिहाज से पांच बातें ऐसी हैं जिनका ध्यान रखा जाना चाहिए।

क्या हो गई है आपकी उम्र 50 के पार, ये हैं नौकरी पाने के सुपरहिट टिप्स

superhit tips for getting job after the age of 50 years

दिखाइए कि आपको सीखना पसंद है
नौकरी के लिए भर्ती करते समय ज्यादा नियोक्ता ये समझते हैं कि उम्रदराज हो रहे लोग ज्यादा दबाव नहीं सह पाते और नई चीजें सीखने की उनकी चाहत कम हो जाती है। इसलिए इंटरव्यू देते वक्त आपको साफ तौर पर ये कहने की जरूरत है कि आप अभी चूके नहीं हैं। आप ये दिखाइए कि आप सीखते रहना चाहते हैं और आप अपना सबसे बेहतरीन आउटपुट देंगे। एम्प्लॉयर को ये बताइए कि आप शिखर पर अभी नहीं पहुंचे हैं बल्कि अभी चढ़ाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हो गई है आपकी उम्र 50 के पार, ये हैं नौकरी पाने के सुपरहिट टिप्स

superhit tips for getting job after the age of 50 years

पहले से बनी धारणाओं से हतोत्साहित न हों
यकीनन वो उम्रदराज हो गया है और उसे पता नहीं कि कम्प्यूटर कैसे ऑपरेट किया जाता है', 'आखिरकार पांच सालों में वो रिटायर हो जाएगा', 'वो नई चीजें नहीं सीखना चाहता, पुराने लोग कम लचीले होते हैं।' मुमकिन है कि आप ऐसी बातें सुनते रहे हों लेकिन इस तरह की आम धारणाओं को तोड़ने की जरूरत है। हतोत्साहित न हों। आपको ये दिखाने की जरूरत है कि आपमें सीखने की चाहत एक 20 साल के नौजवान की तरह ही है। अगर आप खुद पर भरोसा नहीं करते तो कोई और आप पर कैसे भरोसा करेगा।

विज्ञापन

क्या हो गई है आपकी उम्र 50 के पार, ये हैं नौकरी पाने के सुपरहिट टिप्स

superhit tips for getting job after the age of 50 years

ऐसी कंपनियों की तलाश करें जो आपको सूट करे
इस बात को लेकर स्पष्ट रहें कि आप कहां काम करना चाहते हैं और ये उतना ही महत्वपूर्ण है जितना सही नौकरी की तलाश। शुरुआत कर रहे लोगों के लिए छोटी कंपनियों में नौकरी की तलाश बेहतर मानी जाती है। उनके पास नौकरी के विज्ञापन देने और भर्ती के बजट का अभाव रहता है और बहुत-सी कंपनियों में तो ह्यूमन रिसोर्स जैसा कोई डिपार्टमेंट ही नहीं होता है। दूसरी तरफ बड़ी कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहती है। ऐसी कंपनियों पर ध्यान देना चाहिए जो बुज़ुर्ग लोगों के लिए प्रोडक्ट बनाती हों या फिर उन्हें सर्विस देती हों। ऐसे नियोक्ता आम तौर पर अनुभवी लोगों को तरजीह देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed