उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सलेक्शन कमीशन ने 489 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। इनमें जूनियर इंजीनियर, सीनियर आर्किटेक्ट और तकनीकि सहायक के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 03 वर्षीय डिप्लोमा एवं अन्य निर्धारित योग्ताएं व अनुभव (पदानुसार) का होना जरूरी है। आवेदन करने की न्यूनतम आयु सीमा 18/21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। आयु सीमा पदानुसार अलग-अलग तय की है।
उम्मीदवार 19 जनवरी, 2017 तक ऑनलाइन शुल्क जमा कर सकते हैं। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 225 रुपये है तथा एससी/एसटी वर्ग के लिए 105 रुपये है।
इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर 17 जनवरी, 2017 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर लें। इसके बाद शुल्क का भुगतान करें और अंतिम रुप से ऑनलाइन आवेदन 21 जनवरी, 2017 तक सबमिट कर दें।
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।