फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UPSC IFS Exam Tips: यूपीएससी आईएफएस परीक्षा में बाइस दिन बाकी; इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे करें तौयारी

Sat, 02 Nov 2024 11:10 AM IST
शाहीन परवीन करिअर सलाहकार, श्याम सुदंर पाठक
करिअर सलाहकार, श्याम सुदंर पाठक Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 02 Nov 2024 11:10 AM IST
सार

UPSC IFS Exam 2024: यूपीएससी आईएफएस परीक्षा के लिए मात्र बाइस दिन बाकी है। यूपीएससी आईएफएस परीक्षा 24 नवंबर से एक दिसंबर तक आयोजित होने वाली है। ऐसे में, जो उम्मीदवार अच्छी रैंक हासिल करना चाहते हैं, तो आपको बचे हुए समय का सही तरह से उपयोग करना होगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
UPSC IFS Exam 2024: How to prepare for IFS exam? Check the important instructions and more
UPSC IFS Exam 2024 - फोटो : freepik

UPSC IFS Exam 2024: भारतीय वन सेवा यानी आईएफएस केंद्र सरकार की तीन अखिल भारतीय सेवाओं में से एक है। आईएसएस परीक्षा भी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद ही खास है, जो वन सेवा में उच्च पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। गौरतलब है कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों के लिए यूपीएससी आईएफएस (मुख्य) परीक्षा 24 नवंबर से एक दिसंबर, 2024 तक आयोजित की जाएगी। 



अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो आपके पास मात्र बाइस दिन ही बचे हैं। ऐसे में इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने के लिए आपको बच्चे हुए समय का बुद्धिमानी से उपयोग करना होगा। 

UPSC IFS Exam 2024: How to prepare for IFS exam? Check the important instructions and more
UPSC IFS Exam 2024 - फोटो : freepik

तनाव को हावी न होने दें 
मुख्य परीक्षा से पहले आपको यह महसूस हो रहा होगा कि यदि आपका चयन नहीं हुआ, तो क्या होगा? ऐसा होना लाजमी भी है, क्योंकि निर्धारित समयावधि में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। यह तभी संभव है, जब आप अपने ऊपर तनाव को हावी न होने दें। तनाव आपके प्रदर्शन को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है और आपसे ऐसी गलतियां करवा देता है, जो आपके चयन में बाधो बन सकती है।

UPSC IFS Exam 2024: How to prepare for IFS exam? Check the important instructions and more
UPSC IFS Exam 2024 - फोटो : freepik
अब केवल रिवीजन 
आपने परीक्षा से संबंधित जितनी भी तैयारी की है, अब उसे अच्छे से रिवाइज करें। कुछ भी नया न पढ़ें। यद्यपि सामांन्य ज्ञान का केवल एक ही पेपर है, फिर भी उसके अंक बहुत अधिक महत्वपूर्ण हैं। वैकल्पिक विषय के दोनों पेपर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी विषयों को समान प्राथमिकता दें। वर्तमान घटनाओं पर नजर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से अखबार पढ़ें। इससे आपकी शब्दावली तो मजबूत होगी ही, आप उत्तर लिखते समय आवश्यक सम-सामयिक मुद्दों को भी शामिल कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC IFS Exam 2024: How to prepare for IFS exam? Check the important instructions and more
UPSC IFS Exam 2024 - फोटो : freepik
पिछले वर्षों के पेपर व मॉक टेस्ट 
रिवीजन के साथ ही पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और मॉक टेस्ट को भी अवश्य हल करें, ताकि परीक्षा में उत्तर लिखने का सही तरीका और गति, दोनों बनी रहे। परीक्षा कक्ष की ही भांति तीन घंटे में सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने का प्रयास करें। इससे आप परीक्षा वाले दिन निर्धारित समयावधि के भीतर पेपर पूरा करने में सफल हो सकेंगे। 
विज्ञापन
UPSC IFS Exam 2024: How to prepare for IFS exam? Check the important instructions and more
UPSC IFS Exam 2024 - फोटो : freepik
प्रश्न को ध्यान से पढ़ें 
प्रश्नों को ध्यान से पढ़ने का अभ्यास करें, क्योंकि कई बार अभ्यर्थी जल्दबाजी के चक्कर में प्रश्न की मांग को समझ नहीं पाते। कई बार एक ही प्रश्न में छोटे-छोटे प्रश्न भी शामिल होते हैं। अक्सर ऐसे प्रश्नों का उत्तर लिखते समय एक भाग का उत्तर बहुत लंबा और दूसरा भाग छूट जाता है। इसलिए प्रश्न के प्रत्येक भाग का स्पष्ट और उचित उत्तर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed