SSS GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (GD) के रिक्त 24,369 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए देश भर से लाखों युवा इंतजार कर रहे थे। आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर 30 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
SSS GD Constable Recruitment: एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल भर्ती जारी, यहां जानें सिलेबस एंड परीक्षा पैटर्न
SSS GD Constable Recruitment 2022: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से कॉन्स्टेबल सामान्य ड्यूटी (GD) के रिक्त 24,369 पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएससी जीडी भर्ती का नया परीक्षा पैटर्न
पहले 100 सवाल पूछे जाते थे जो कि 100 अंक के होते थे। इन्हें सॉल्व करने के लिए 90 मिनट का समय मिलता था। जबकि निगेटिव मार्किंग के 0.25 अंक कटते थे। लेकिन इस बार एसएससी ने पूरा पैटर्न बदल दिया है। इस वर्ष चार सेक्शन में होने जा रही एसएससी जीडी परीक्षा में केवल 80 सवाल पूछे जाएंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा के 80 सवालों के लिए 160 पूर्णांक निर्धारित किए गए हैं। वहीं, गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक काट लिया जाएगा।
शारीरिक क्षमता परीक्षण
इसके फिजिकल टेस्ट में पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में पांच किलोमीटर दौड़ना होगा। जबकि, महिला उम्मीदवारों को आठ मिनट में 1.6 किलोमीटर दौड़ना होगा। वहीं, पुरुषों का सीना 80 सेंटी मीटर और फुलाव पांच सेंटीमीटर होना चाहिए। इसके अलावा PET के दौरान उम्मीदवारों की ऊंचाई का भी मापन किया जाएगा। जिसके बाद चिकित्सा परीक्षा (DME) उत्तीर्ण करनी होगी।
SSS GD Constable Recruitment 2022: ये है सिलेबस
सामान्य ज्ञान सेक्शन : भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित खेल, इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक दृश्य, सामान्य राजनीति, भारतीय संविधान, वैज्ञानिक अनुसंधान, सामान्य विज्ञान इत्यादि की जानकारी।
प्रारंभिक गणित सेक्शन : संख्या प्रणाली/ पद्धति, संपूर्ण संख्याओं की गणना, दशमलव और अंश और संख्या के बीच संबंध/ भिन्न, मौलिक अंकगणित, प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत, ब्याज, लाभ और हानि, छूट, क्षेत्रमिति, समय और दूरी, अनुपात और समय, समय और काम आदि।
रीजनिंग सेक्शन : उपमा, समानताएं और भेद, स्थानिक दृश्यावलोकन, स्थानिक उन्मुखीकरण, भेदभाव, अवलोकन, रिश्ते की अवधारणा, अंकगणितीय तर्क और आलंकारिक वर्गीकरण, अंकगणित संख्या श्रृंखला, गैर-मौखिक श्रृंखला, दृश्य स्मृति, कोडिंग और डिकोडिंग आदि।
हिंदी सेक्शन : वर्तनी की सामान्य अशुद्धियां तथा शब्दों के शब्द रूप, शब्दों के बहुवचन, किसी वाक्य को अन्य लिंग में परिवर्तन, मुहावरा व उनका अर्थ, अशुद्ध वाक्यों के शुद्ध रूप, विलोमार्थी शब्द, समानार्थी व पर्यायवाची शब्द, अनेक शब्दों के लिए एक शब्द, कहावतें व लोकोक्तियां के अर्थ, संधि विच्छेद, क्रिया से भाववाचक संज्ञा बनाना, रचना एवं रचयिता आदि।