DTC Recruitment 2020 : दिल्ली परिवहन निगम (DTC), दिल्ली सरकार ने बस ड्राइवर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार है, वे 30 जून, 2020 तक या उससे पहले ऑफलाइन मोड से अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए 50 वर्ष की आयु से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देंखें।
DTC: दिल्ली परिवहन निगम में चल रही हैं भर्तियां, 10वीं पास हैं तो जल्द करें आवेदन
डीटीसी बस ड्राईवर 2020 रिक्ति विवरण :
पद का नाम :
बस ड्राइवर
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास हेवी ट्रांसपोर्ट ड्राइवर लाइसेंस का होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देंखें।
महत्वपूर्ण तिथि :
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 30 जून 2020
आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन प्रक्रिया :
योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.dtc.nic.in में दिए गए नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन पत्र को सभी मांगे गए दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ अधिसूचना में दिए गए
संबंधित पते पर आवेदन कार्य दिवस (शनिवार, रविवार, छुट्टियों को छोड़कर) सभी दिनों में सुबह 10:00 बजे तक जमा करें।
ये भी पढ़ें - मेट्रो में करना चाहते हैं सरकारी नौकरी, तो आज है आवेदन का अंतिम मौका
ये भी पढ़ें - यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने युवाओं से मांगे हैं आवेदन, बस होनी चाहिए ये योग्यता
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - वन विभाग में निकलीं भर्तियां, 300 से ज्यादा पद के लिए 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।