फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

नौकरी आधारित कोर्स, गूगल और एपल जैसी कंपनियों में भी है मांग

Mon, 25 Nov 2019 09:16 AM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Mon, 25 Nov 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
SAN course, Best Job oriented courses after class 12, graduation demand in Google, Apple, IBM

पहले पढ़ाई फिर कमाई का दौर तेजी से बदल रहा है। आज के युवा पढ़ाई के साथ-साथ कमाई भी करना चाहते हैं। इसके पीछे युवाओं की अलग-अलग सोच है। कोई परिवार की आर्थिक रूप से सहायता करना चाहता है तो कोई कॉलेज के समय से ही आर्थिक मामलों में आत्मनिर्भर होने की तमन्ना रखता है। ताकि अपनी जरूरतों के लिए दूसरों के सामने हाथ न फैलाना पड़े या फिर आने वाली आर्थिक चुनौतियों के लिए खुद को पहले से ही तैयार रखना।



ऐसे में कई ऐसे कोर्सेज की मांग बढ़ी है, जो नौकरी के लिहाज से डिजाइन किए गए हैं। इनमें से एक है - स्टोरेज एरिया नेटवर्क (SAN)। गूगल, एपल और आईबीएम जैसी कंपनियों में सैन मशीनें काम करती हैं। ताकि उनके डाटा और आईटी सिस्टम का सही तरीके से प्रबंधन किया जा सके। इन मशीनों से ही क्लाउड का जन्म हुआ। क्लाउड एक प्रोसेस है, जहां सॉफ्टवेयर के साथ डाटा कंट्रोल और मैनेज किया जाता है।

ये भी पढ़ें : कैसे बन सकते हैं मानवाधिकार कार्यकर्ता, कहां मिलेगी सरकारी नौकरी

स्टोरेज एरियर नेटवर्क (सैन) कोर्स :
यह कोर्स अलग-अलग संस्थानों में 18 महीने से लेकर 2 साल तक कराया जाता है। कोर्स के शुरुआती 8 से 10 महीनों तक थ्योरी और प्रैक्टिकल करवाए जाते हैं। इसके बाद संबंधित कंपनियों में इंटर्नशिप करवाई जाती है। 

योग्यता :
यह कोर्स 12वीं या स्नातक / बीटेक / बीएड के छात्र सीधे कर सकते हैं। लेकिन 12वीं के छात्रों को एक से दो माह का फाउंडेशन कोर्स कराया जाता है, जिसमें वे तकनीक से रूबरू होते हैं। फिर आगे की पढ़ाई करते हैं। सैन मशीन में प्रशिक्षण से ही क्लाउड सर्विस सभव हो सकती है। लेकिन देश में बहुत कम संस्थान जहां सैन मशीन है और इसकी पढ़ाई कराई जाती है। इस कोर्स में बेसिक रोबोटिक्स की ट्रेनिंग भा दी जाती है।
 

प्रमुख संस्थान :

  • एसेट ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, वेबसाइट : www.a-set.in 
  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कालीकट, वेबसाइट : www.nielit.gov.in
  • लॉजिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोच्चि, वेबसाइट : www.logicindia.net 
ये भी पढ़ें : देश को मिलेगा नया आईआईएम, यहां खुलने जा रहा है भारतीय प्रबंधन संस्थान  

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed